जबलपुर

Jabalpur: संस्कारधानी शर्मसार, 5 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur: संस्कारधानी शर्मसार, 5 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
जबलपुर  / Jabalpur: संस्कार धानी जबलपुर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। जहाँ 21 साल के एक युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना पनागर थाना क्षेत्र की है।

जबलपुर / Jabalpur: संस्कार धानी जबलपुर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। जहाँ 21 साल के एक युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना पनागर थाना क्षेत्र की है।

जब बच्ची के माता-पिता मजदूरी के लिए गए थे और वह अपने भाई के साथ घर पर अकेली थी। तभी इलाके में रहने वाले आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए एल्गिन अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों की शिकायत पर पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की चीख सुनकर पहुची महिला

आरोपी के चंगुल में फंसी बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला दौड़ कर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गई।

बच्ची लहूलुहान पड़ी हुई थी वहीं बच्ची के शरीर में कई जगह दांत के निशान पाये गये। यह नजारा देख जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहा से भाग गया।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज करके तत्परता दिखते हुए आरोपी को उसके ही गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story