जबलपुर

जबलपुर : दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक नहर में बहा, सौ मीटर दूर मिला शव

जबलपुर : दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक नहर में बहा, सौ मीटर दूर मिला शव
x
Jabalpur News : खमरिया (Khamaria Police Station) थाना अंतर्गत ग्राम वीरनेर (Veerner Village) के पास नहर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। खाना खाने के बाद युवक नहाने के लिए नहर में उतरा लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया। साथ रहे दोस्तों ने बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह डूब गया।

Jabalpur News / जबलपुर न्यूज़ : खमरिया (Khamaria Police Station) थाना अंतर्गत ग्राम वीरनेर (Veerner Village) के पास नहर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। खाना खाने के बाद युवक नहाने के लिए नहर में उतरा लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया। साथ रहे दोस्तों ने बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह डूब गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार हनुमान टोरिया घमापुर (Hanuman Toriya Ghamapur) निवासी गिरधारी लाल पाल आपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने वीरनेर गांव (Veerner Village) के पास गया था। दोस्तों के साथ पहले लोगों ने खाना बनाया। बाद में गिरधारी नहाने के लिए नहर में उतर गया। लेकिन वह डूब गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस गोताखोरो के साथ पहुंची।

पानी के तेज बहाव में युवक काफी दूर तक बह गया। तीन घंटे की माशक्कत के बाद गोताखोरों को युवक का शव 100 मीटर दूर मिला। युवक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।

बताया गया है कि मृतक युवक विवाहित था उसके दो बच्चे भी है। वह पेंट-पुट्टी का काम करता था। रविवार अवकाश का दिन होने के कारण वह दोस्तों संग पिकनिक प्लान किया था।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story