जबलपुर

Jabalpur : 14 वर्ष की प्रतिभाशाली बच्ची को था Microsoft में नौकरी ऑफर, फिर भी 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Jabalpur : 14 वर्ष की प्रतिभाशाली बच्ची को था Microsoft में नौकरी ऑफर, फिर भी 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
x
Jabapur / जबलपुर : 14 वर्ष की वह होनहार छात्रा जो 8वीं में पढ़ती थी। उसने इतने कम उम्र में गूगल (Google) द्वारा आयोजित परीक्षा में गोल्ड जीत कर मां बाप का नाम रोशन कर दिया था। बच्ची की प्रतिभा है कि माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) ने उसे पढ़ाई पूरी होने पर जॉब का ऑफर दे रखा था। वह खुद अपने हर क्लास में फर्स्ट आती थी। उसके बाद भी बच्ची ने आत्मघाती कदम उठाते हुए 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बच्ची अपने मां बाप की इकलौती औलाद थी। बच्ची की मौत के बाद उसके मां का बुरा हाल है।

Jabapur / जबलपुर : 14 वर्ष की वह होनहार छात्रा जो 8वीं में पढ़ती थी। उसने इतने कम उम्र में गूगल (Google) द्वारा आयोजित परीक्षा में गोल्ड जीत कर मां बाप का नाम रोशन कर दिया था। बच्ची की प्रतिभा है कि माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) ने उसे पढ़ाई पूरी होने पर जॉब का ऑफर दे रखा था। वह खुद अपने हर क्लास में फर्स्ट आती थी।

उसके बाद भी बच्ची ने आत्मघाती कदम उठाते हुए 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि बच्ची अपने मां बाप की इकलौती औलाद थी। बच्ची की मौत के बाद उसके मां का बुरा हाल है।

पांचवी मंजिल से लगाई छलांग

कोलकाता (Kolkata) के रहने वाले आनिध्या चक्रवर्ती सिविल ठेकेदार है। परिवार में पत्नी ज्योता चक्रवर्ती और 14 वर्षीय बेटी अंजिशा चक्रवर्ती (Anjisha Chakraborty) थी। वह गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित यश रेसिडेंसी (Yash Residency) के सेकेंड फ्लोर पर बी-6 फ्लैट में रहता है। सुबह 11.50 बजे के लगभग अंजिशा ने पांचवीं मंजिल से कूद गई।

पडोस के लोगों ने सुनी गिरने की आवाज

जानकारी के अनुसार जिस वक्त अंजिशा ने मौत की छलांग लगाई उस समय घर में कोई नही था। लड़की के गिरने की आवाज आने पर पडोस के लोगों ने देखा तो पता चाल कि कोई गिर गया। पास जाकर देखने पर पता चला की वह तो अंजिशा थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मां को दिया। जो निवास से कुछ ही दूरी पर एक विद्यालय में शिक्षिका थी।

मां शिक्षक तो पिता कांटेक्टर

मां नामी स्कूल में टीचर हैं, तो पिता भोपाल स्मार्ट सिटी (Bhopal Smart City) में सिविल कांट्रेक्टर हैं। वर्तमान में भोपाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अंडरग्राउंड केबलिंग का ठेका लिया है। 13 दिनों से वे भोपाल में ही हैं। घटना की जानकारी के बाद पिता भी भोपाल से जबलपुर (Jabalpur) के लिए रवाना हो गये हैं। वही घटना के बाद बेटी के गम में मां का बुरा हाल है। स्कूल स्टाफ के लोग समझाइस दे रहे है। लेकिन इसका कोई असर उस पर नहीं पड़ रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। वही मामले की जांच में जुटी है। मौके से अभी तक कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि मां और पिता से बात करने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story