जबलपुर

लवमैरिज के दो साल बाद पति करने लगा परेशान, तंग पत्नी ने उठाया यह कदम...

जबलपुर।  दो वर्ष पहले अपने मन चाहे लडके से शादी करने के लिए युवती मां-बाप से अलग हो गई। यवती ने अपनों का विरोध करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। दो वर्ष तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद युवती का पति उसे मारने पीटने लगा। वही ससुराल वालों का रवैया भी बदल गया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जबलपुर। Jabalpur News दो वर्ष पहले अपने मन चाहे लडके से लवमैरिज करने के लिए युवती मां-बाप से अलग हो गई। यवती ने अपनों का विरोध करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। दो वर्ष तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद युवती का पति उसे मारने पीटने लगा। वही ससुराल वालों का रवैया भी बदल गया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घमापुर थाना क्षेत्र का मामला

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर शहर घमापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रिया सोनकर ने गुरुवार को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने पति की प्रताडना से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

युवती ने किया था प्रेम विवाह

हनुमान टोरिया निवासी रिया सोनकर ने शिवा बेन से दो वर्ष पहले शादी कर लीं। रिया के परिवार वाले इस शादी का विरोध कर रहे थे। इसके बाद भी रिया और शिवा ने कोर्ट मैरिज कर ली। रिया सोनकर के इस कदम से उसके माता-पिता इतना नाराज हुए कि उससे संबंध तोड़ लिया।

नशा करता था शिवा

बताया जाता है कि शादी के दो साल तक सब ठीक चल रहा था। लेकिन बाद शिवा नशे का आदी हो गया। रिया के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता करने लगा। वहीं रिया के ससुराल वाले भी रिया के साथ बुरा बर्ताव करते थे।

रिया ने लगा ली फांसी

आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर रिया ने गुरूवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार के दिन दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। शिवा ने रिया के साथ पारपीट भी की थी। रिया ने आखिरकार रात होते-होते जिंदगी समाप्त करने का फैसला ले लिया। वह फंदे पर झूल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story