इंदौर

MP: 50 हथियारबंद बदमाशों ने 5 घरों में मचाया आतंक, फायरिंग में दो घायल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:58 AM GMT
MP: 50 हथियारबंद बदमाशों ने 5 घरों में मचाया आतंक, फायरिंग में दो घायल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

धार/ राजगढ़। राजगढ़ से करीब 12 किमी दूर ग्राम छीपापुरा में सोमवार रात 50 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट कर दी। बदमाश फालिया, हथियार और बंदूक लेकर गांव में घुसे थे।

उन्होंने पांच घरों को निशाना बनाया। कहीं पत्थरों से दरवाजे तोड़कर लूटपाट की, कहीं दरवाजे खुले मिले तो मवेशी, नगदी और सामान लूटकर ले गए। कुछ लोगों ने पीछा किया तो बदमाशों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें दो युवकों को छर्रे लगे। इनमें से एक को जिला अस्पताल रैफर किया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे गांव में घुसे ये बदमाश अलग-अलग समूह में बंट गए। पांच घरों में उन्होंने एक साथ धावा बोला। चत्तर पांढर (45) ने बताया कि पत्नी भूरीबाई अंदर सो रही थी। बदमाशों ने पत्थरों से दरवाजा तोड़ डाला और पत्नी के साथ मारपीट की, फलिया अड़ाकर 20 हजार रुपए के साथ अन्य सामान लूट लिया। साथ ही मेरे 3 हजार रुपए भी ढूंढकर निकाल लिए।

घर में बंधे 30 बकरे, 2 बैल, 4 गाय ले गए। हमने कुछ ग्रामीणों के साथ उनका पीछा किया तो जाते-जाते बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें चत्तर के सीने और पैर में छर्रे लग गए। भंवरसिंह के सिर के पीछे एक छर्रा लगा है। अन्य चार घरों से को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां से हजारों का माल और मवेशी ले गए।

सुबह 5 बजे तक की सर्चिंग, नहीं मिली सफलता

राजगढ़ थाना प्रभारी राजकु मार यादव ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद इलाके में सुबह 5 बजे तक बदमाशों को पुलिस ढूंढती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लूटपाट और चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story