- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- MP: सब इंस्पेक्टर को...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
खंडवा। बुरहानपुर एजेके थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर केके अग्रवाल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सब इंस्पेक्टर अग्रवाल पूर्व में खंडवा में एटीएस में पदस्थ थे। बताया जाता है कि हरसूद रोड पर अग्रवाल को गोली मारी गई। जानकारी के अनुसार अग्रवाल राजूर गांव में अपने बेटे की शादी की पत्रिका बांटने गए थे तभी शाम करीब साढ़े चार बजे उनके साथ यह हादसा हुआ। पता चला है कि बाइक पर दो नकाबपोश सवार थे।
खंडवा जिला अस्पताल के डॉक्टरों और परिजनों के अनुसार उनकी हालत खतरे के बाहर है। अग्रवाल को कमर पर एक गोली मारी गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। उन्होंने घटना की जानकारी ली।
Aaryan Dwivedi
Next Story