इंदौर

Indore News : जीतू सोनी के साथ मानव तस्करी में 24 'पति' गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
Indore News : जीतू सोनी के साथ मानव तस्करी में 24 पति गिरफ्तार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर। Indore Police ने जीतू सोनी (Jitu Soni) के माय होम होटल (My Home Hotel) के 24 कर्मचारियों को मानव तस्करी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने खुद को होटल से बरामद महिलाओं-युवतियों का पति बताया था। इन पर पत्नियों को अनैतिक कारोबार में धकेलने और उनसे डांस व नुमाइश कराने का आरोप है। पुलिस ने इनकी पत्नियों को होटल से मुक्त कराया था। एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र के मुताबिक होटल माय होम के संचालक जीतू सोनी के विरुद्ध पलासिया थाने में मानव तस्करी और पीटा (प्रिवेंशन ऑफ इम्पोरल ट्रैफिकिंग एक्ट) के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने होटल से 67 महिलाओं और युवतियों को मुक्त कराया था। पीड़िताओं ने बयानों में बताया कि जीतू सोनी ऑर्केस्टा के नाम पर डांस कराता था। वे शराबियों को लुभाती थीं और उनसे होनी वाली कमाई सोनी रखता था। कई बार प्रीमियम ग्राहकों को खुश करने का उन पर दबाव भी बनाता था। जांच और बयानों में स्पष्ट हुआ कि महिलाओं के पति भी जीतू के संरक्षण में गलत काम करते थे। वे खुद होटल में काम कर गलत काम से होने वाली पत्नियों की कमाई खाते थे। इसी आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई।

शराबी नोटों की बरसात करते थे, पति समेटकर जीतू को देते थे पुलिस के मुताबिक माय होम में बने छह कमरों में लड़कियां डांस करती थीं। शराब के नशे में लोग उन पर नोटों की बरसात करते थे। महिलाओं के पति नोट समेटकर जीतू को देते थे। इसमें आई टिप का आधा हिस्सा सोनी रखकर शेष लड़कियों को देता था। यहां कई आर्टिस्ट व गायक भी हैं। पुलिस ने उन्हें भी थाने में बैठा रखा है। उनकी ढोलक, तबले, बांसुरी भी जब्ती में हैं।

व्यापारी से 4.71 लाख हड़पे, जीतू, अमित व जिग्नेश पर केस जूनी इंदौर थाना पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत पर आरोपित जीतू सोनी, अमित सोनी और जिग्नेश सोनी के खिलाफ अड़ीबाजी, हेराफेरी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि वह होटल बेस्ट वेस्टर्न में माल सप्लाई करता था। आरोपितों ने उसके चार लाख 71 हजार रुपए रोक लिए। रुपए मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

एक हजार वर्गफीट के प्लॉट पर कब्जा करने पर केस खजराना थाना पुलिस ने भी बालाजी हाइट्स निपानिया निवासी नीरज पिता प्यारेचंद्र कुमावत की शिकायत पर जीतू सोनी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। फरियादी ने आरोप लगाया कि पुष्प विहार कॉलोनी में उसका एक हजार वर्गफीट का प्लॉट था। इसकी वर्ष 2009 में रजिस्ट्री भी करवा ली थी। जनवरी 2011 में आरोपित ने कब्जा कर लिया और तार फेंसिंग कर दी।

बगीचे की जमीन पर खड़ी प्रेमिका की कार जब्त खजराना थाना पुलिस ने शनिवार को जीतू सोनी की प्रेमिका सोनिया की उस कार को जब्त कर लिया जो शांतिकुंज में बगीचे की जमीन पर खड़ी हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को ही कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर जीतू व सोनिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोनिया के बारे में पता चला कि वह पहले डांस बार में रहती थी। इसी दौरान जीतू से प्रेम हो गया और बंगले में रहने लगी।

व्यापारी बोला- जीतू ने मेरी पत्नी को छीन लिया शिकायत सेल के गठन के बाद शनिवार को करीब 10 लोगों ने अफसरों से संपर्क किया। उज्जैन निवासी एक बोहरा व्यापारी ने एएसपी (क्राइम) अमरेंद्र सिंह से संपर्क किया और बताया कि जीतू ने उसकी पत्नी से दोस्ती की और उसे छीन लिया। उसे एक मकान दिलवा दिया और मुझसे अलग कर दिया। एएसपी ने उज्जैन पुलिस को मामला सौंपा है। उधर, दो लोगों ने एएसपी (मुख्यालय) मनीषा सोनी से संपर्क कर धोखाधड़ी व धमकाने की शिकायत की है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story