ग्वालियर

Gwalior : चार दिन बाद 6 टुकडों में मिला डॉक्टर की पत्नी का शव

Gwalior : चार दिन बाद 6 टुकडों में मिला डॉक्टर की पत्नी का शव
x
Gwalior / ग्वालियर| शहर के हरिशंकरपुरम इलाके में रहने वाले डॉक्टर योगेश कुमार की पत्नी जो विगत 4 दिन से लापता थी उनका शव गुना जिले के म्याना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में मिला।

Gwalior / ग्वालियर| शहर के हरिशंकरपुरम इलाके में रहने वाले डॉक्टर योगेश कुमार की पत्नी जो विगत 4 दिन से लापता थी उनका शव गुना जिले के म्याना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में मिला।

महिला म्याना स्टेशन कैसे पहुंची यह किसी को नहीं पता। महिला के लापता होने की रिपोर्ट झांसी रोड थाने में दर्ज थी।

अचानक बंद हो गया था फोन

बताया जाता है कि हरिशंकरपूरम इलाके में रहने वाली रितु कसेरिया 34 वर्ष 10 जून से लापता हैं। रितु पोस्ट आफिस में कर्मचारी है तो वही उनके पति डॉक्टर योगेश एमबीबीएस डाक्टर हैं।

वह पटना बिहार से पीजी कर रहे हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि परिवार में सब ठीक चल रहा था। लेकिन इसी बीच रितु अचानक से लापता हो गई।

फोन न लगने पर पति बिहार से ग्वालियर आ गये। काफी खोजबीन के बाद जब रितु कापता नही चला तो उनके गुमसुदा होने की रिर्पोट दर्ज करवा दी गई।

4 दिन बीते नहीं पता चला

रितु का कहीं पता नही चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी थीं तो वही डा योगेश भी अपने स्तर से रितु का पता लगाने में जुटे हुए थे। बताया जाता है कि जैसे-जैसे समय

बीत रहा था लोगों में शंकाए बढती जा रही थी। पुलिस ने रितु को खोजने के लिए अपने मुखबिरों को सुचित करने के साथ ही आईटी की मादद ली।

सीसीटीव्ही से लगी जानकारी

पुलिस को जब मोबाइल लोकेशन से ज्यादा जनकारी नही मिली तेा वह सीसीटीव्ही का सराहा लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने रितु के घर के आसपास लगे सीसीटीव्ही का फुटेज खंगालने लगी।

ऐसे में पता चला कि घर से निकलकर रितु स्टेशन रूट पर भी खड़ी दिखी। स्टेशन के अंदर भी वह कैमरे की फुटेज में आई है। इसके बाद वह गुना की ओर जाने वाले रूट पर दिखी। ऐसे में पुलिस को जांच की दिशा तय कर गुना में भी पता लगाना शुरू किया।

गुना पुलिस ने दी महिला के लाश की जानकारी

ग्वालियर पुलिस गुना के थानो में जानकारी भेजकर पता लगाने मे जुटी। इसी बीच गुना पुलिस ने बताया कि म्याना स्टेशन पर 10 जून को एक महिला की 6 टुकडों मे लाश बरामद हुई है।

जानकारी के बाद डा योगेश और पुलिस पहुची जहां महिला के कपडे से रितु की पहचान की गई। रेलवे के बताऐ अनुसार महिला ने 10 जून को ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story