एंटरटेनमेंट

जाॅन अब्राहम से अर्जुन कपूर की होगी टक्कर, सामने आई संदीप और पिंकी फरार फिल्म की रिलीज डेट

Manoj Shukla
9 March 2021 9:04 AM GMT
जाॅन अब्राहम से अर्जुन कपूर की होगी टक्कर, सामने आई संदीप और पिंकी फरार फिल्म की रिलीज डेट
x
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एवं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) का एक पोस्टर जारी किया गया हैं। फिल्म के पोस्टर में दोनों सितारों का चेहरा नजर आ रहा हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एवं परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) का एक पोस्टर जारी किया गया हैं। फिल्म के पोस्टर में दोनों सितारों का चेहरा नजर आ रहा हैं। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी रिलीज डेट को बताया हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि संदीप और पिंकी फरार फिल्म 19 मार्च 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को निर्देशित दिबाकर बनर्जी ने किया हैं। यह फिल्म यशराज बैनर तले तैयार की गई हैं।

जाॅन के साथ होगी टक्कर

जाॅन अब्राहम एवं अर्जुन कपूर दोनों सितारों की टक्कर 19 मार्च को सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी। क्योंकि दोनों ही सितारों की फिल्में 19 मार्च की रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में किस फिल्म को दर्शक ज्यादा देखना पसंद करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा। बताते चले कि 19 मार्च को सिनेमा हाल में जाॅन अब्राहम, इमरान हाशमी स्टारर फिल्म मुम्बई सागा रिलीज होगी। तो वहीं अब अर्जुन कपूर एवं परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार भी रिलीज हो रही हैं।

परिणीति की यह तीसरी फिल्म

बताते चले कि परिणीति चोपड़ा साल 2021 में अपने अभिनय से जमकर धमाल मचाने वाली हैं। वह इस साल कई अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में परिणीति की फिल्म द गर्ल आन द ट्रेन रिलीज हुई हैं। तो वहीं इसी साल बैण्डमिंटन स्टार की बायोपिक पिंक साइना भी रिलीज होने जा रही हैं। इन दो फिल्मों के अलावा परिणीति की तीसरी फिल्म की भी रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं। बता दें कि विश्व महिला दिवस के मौके पर परिणीति स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट एनाउंस की गई है।

Sunny Leone ने शेयर किया जर्नी वीडियो, बयां किया दर्द

असम बिहू डांस से देवोलीना ने जीता लोगों का दिल, देखे एक्ट्रेस का बेहतरीन डांस

Women's Day पर दिशा पटानी ने शेयर किया खतरनाक स्टंट वीडियो, तो फैंस ने किया यह कमेंट

Next Story