एंटरटेनमेंट

Akshay kumar ने दिखाई दरियादिली, कोरोना प्रभावित कलाकारों को दान दिए 25 लाख रूपए

Manoj Shukla
23 July 2021 8:53 PM GMT
Akshay kumar ने दिखाई दरियादिली, कोरोना प्रभावित कलाकारों को दान दिए 25 लाख रूपए
x
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक नेक दिल इंसान भी हैं। वह फिल्मों के साथ ही लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहते हैं।

मुम्बई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक नेक दिल इंसान भी हैं। वह फिल्मों के साथ ही लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल में अक्षय कुमार ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाई है। वह कोविड-19 प्रभावित कलाकारों की मदद के लिए आगे आए हैं। खबरों की माने तो उन्होंने 25 लाख रूपए इन कलाकारों को मदद स्वरूप दिए हैं।

कहीं यह बात

डोनेशन देने की बात अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक वीडियो के माध्यम से कही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि मुश्किल समय में लोग जरूरतमंदों की मदद करें। बता दें कि अक्षय ने यह डोनेशन उन लोगों को दिया है जिनकी लाइफ कोरोना की वजह से प्रभावित हुई है।

दिया यह मैसेज

वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा कि कोरोना महामारी ने कला जगत से जुड़े कलाकारों के सामने आर्थिक मुश्किलें खड़ी कर दी है। इन लोगों के पास बीते दो सालों से कम नहीं हैं। ऐसे में इन लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए इन कलाकारों की मदद के लिए लोग आगे आए।

Next Story