इंदौर

युवक बोला …गोली मार दूंगा और सही में मार दी गोली …..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
युवक बोला …गोली मार दूंगा और सही में मार दी गोली …..
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर : घर के ओटले पर बैठने की बात पर दो युवकों में विवाद हुआ . एक ने कहा गोली मार दूँगा। दूसरा बोला मार कर दिखा और पहले ने सही में गोली मार दी और उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार रात पुराने गौरी नगर में हुई। पुराने गौरी नगर में रहने वाले 36 वर्षीय अरुण उर्फ रिंकू पिता बनेरसिंह तोमर को पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र सिंह जादौन (47) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियां चलाकर मार डाला। घटना शाम साढ़े 7 बजे की है।अरुण अपने भतीजे आदित्य सिंह के साथ आरोपी योगेंद्र के तीन मंजिला घर के ओटले पर बैठा था। योगेंद्र ने उसे ओटले से उठने और घर से दूर जाने को बोला। इसी बात पर दोनों में गाली-गलौज हुई तो योगेंद्र ने उसे गोली मार देने की धमकी दी। इस पर अरुण ने कहा- मारकर दिखा.

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story