इंदौर

मध्यप्रदेश में किसानों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, दोनों कर रहे प्रदर्शन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:10 AM GMT
मध्यप्रदेश में किसानों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, दोनों कर रहे प्रदर्शन
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। किसानों को लेकर आज भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा बिजली बिल और किसानों के मुआवजे पर प्रदर्शन कर रही है तो कांग्रेस केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोई सहायता राशि उपलब्ध नहीं करवाई है। जबकि भाजपा शासित राज्यों में प्राकृति आपदा आने पर यह उपलब्ध करवाई गई है।

मध्यप्रदेश के सभी शहरों और जिलों में भाजपा और कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वो घड़ि‍याली आंसू बहा रहे हैं। उन्हें केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में जाकर धरना देना चाहिए। उधर इस पर पलटवार करते हुए जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहडोल में भाजपा ने प्रदर्शन किया। खरगोन में जिला कांग्रेस कमेटी नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से खराब हुई 50 प्रतिशत अधिक फसलों की नुकसानी के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैया को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बड़वानी जिले के सेंधवा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है, केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। नीमच में जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कलेक्ट्रट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। डिंडौरी में अतिवृष्टि में भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story