इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस के दस साल के राज में किसी ने हमारी नहीं सुनी। मध्यप्रदेश के किसान मेहनती है। उसे कुछ नहीं चाहिए। सिर्फ सिंचाई के लिए पानी दे दो, वो चमत्कार करके दिखा देंगे। बकौल शिवराज, कांग्रेस के राज में हमारे किसान खाद के लिए तरसते थे। आज खाद की कहीं कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्रीजी ने हमारे लिए अपना खजाना खोल दिया है। हम नया भारत बनाने में प्रधानमंत्रीजी का सहयोग करेंगे। बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ भी प्रधानमंत्री का सपना है। हम इसमें भी पूरा योगदान देंगे। हम नया राजगढ़ बनाकर प्रधानमंत्रीजी के सपनों को साकार करेंगे।