इंदौर

क्लिनिक के बाहर युवक ने दी महिला डॉक्टर को दुष्कर्म की धमकी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:08 AM GMT
क्लिनिक के बाहर युवक ने दी महिला डॉक्टर को दुष्कर्म की धमकी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इंदौर। पालदा इलाके में एक युवक ने महिला डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर खड़े होकर गालीगलौज की। कपड़े उतारकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को तेजाजी नगर निवासी महिला डॉक्टर की शिकायत पर कालू और उसके भाई मुकेश कुशवाह निवासी पालदा के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसमें वे बता रही हैं कि आरोपित ने उनके क्लिनिक के सामने खड़े होकर गालीगलौज की। कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने लगा। रेप करने की धमकी देने लगा। महिला मरीजों को भी धमकाया। संबंध नहीं बनाने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद भी पुलिस आरोपित को नहीं पकड़ पा रही है।

बेटे को धमकाकर आरोपित 20 लाख रुपए ले चुका है। उसने बेटे को हत्या करने की धमकी देकर रुपए ले लिए थे। डर की वजह से बेटा घर छोड़कर भाग गया था। टीआई संजय शर्मा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज है। पता चला है कि डॉक्टर ने बेटे की गुमशुदगी का केस तेजाजी नगर में दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर आरोपितों के मकान में किराए से क्लिनिक चलाती है। दोनों के बीच तीन वर्षों का एग्रीमेंट था। आरोपित डॉक्टर से मकान खाली कराना चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story