रीवा

REWA : कांग्रेस नेता डीपी सिंह का निधन, शोक व्याप्त

News Desk
22 April 2021 10:32 PM GMT
REWA : कांग्रेस नेता डीपी सिंह का निधन, शोक व्याप्त
x
रीवा (Rewa News)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष डीपी सिंह का बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी लगते ही प्रदेश के नेताओं सहित जिले के कांग्रेसी नेताओं में व्याप्त हो गया। उनके निधन पर राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, राजेंद्र मिश्र, सिद्धार्थ तिवारी, सुखेंद्र सिंह बन्ना, त्रियुगीनारायण शुक्ल, गुरमीत सिंह, गिरीश सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल, रमाशंकर मिश्र सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता डीपी सिंह जिले के दो विधानसभा क्षेत्र सिरमौर और सेमरिया से ताल्लुक रखते थे और उनको दोनों विधानसभा क्षेत्रों में काफी प्रभाव था। कारण कि सिरमौर जनपद के अध्यक्ष रहकर दोनों क्षेत्रों में विकास के कार्य किये थे। उनका जनता से सीधा जुड़ाव रहा है। वह हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करते रहे हैं।

पदमदीप ने जताया दुख

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीपी सिंह के निधन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रायपुर कर्चुलियान के अध्यक्ष पदमदीप शुक्ल ने दुख व्यक्त किया। उनके द्वारा एक शोक सभा आयोजन कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हरिशंकर शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, उमेश सिंह, इच्छेश पाण्डेय, पवन पाठक, बीएल सोनी, गोपाल गौतम, राजकुमार अवस्थी, अजयदेव मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह सहित भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की।

Next Story