Health

बिल्ले ने एक रात में 5 मादाओं से बनाए संबंध, सुबह चढ़ाना पड़ा ग्लूकोज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:09 AM GMT
बिल्ले ने एक रात में 5 मादाओं से बनाए संबंध, सुबह चढ़ाना पड़ा ग्लूकोज
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: आपने जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली आदि के बारे में कई बातें सुनी होंगी जिन्होंने आपको हैरान किया होगा। लेकिन एक बिल्ले से जुड़ा मामला जो चर्चा में बना हुआ है, वो हर किसी को हौरान कर रहा है। क्योंकि इस बिल्ले ने एक रात में 5 मादाओं से संबंध बनाए।दरअसल, दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में एक रशियन ब्लू प्रजाति के बिले ने एक रात में पांच मादाओं से संबंध बनाए।

जिसके चलते उसे ग्लूकोज चढ़ाना भी पड़ा। Xiaopi नाम के मेल कैट को उसका मालिक पालतू जानवरों के एक होटल में छोड़ गया था। यहां मौजदू कर्मचारियों ने बिल्ले को रात में पिंजरे में कैद नहीं किया। बताया जाता है कि एक रात में इस बिल्ले ने 5 मादाओं के साथ संबंध बनाए, जिसके चलाते सुबह उसकी हालत खराब हो गई।बिल्ले के मालिक झाओ ने होटल मालिक से शिकायत की कि उनके बिल्ले का ठीक से ख्याल नहीं रखा गया, जिसके चलते वो बुरी तरह थका हुआ लग रहा है। ऐसे में होटल कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में पाया गया कि बिल्ले ने एक रात में कम से कम 5 मादा बिल्लयों के साथ संभोग किया। रात 10:40 बजे से सुबह 5 बजे तक यानि लगभग 6 घंटे के बीच में उसने ये काम किया। वहीं बिल्ले की हालत बिगड़ने के चलते उसे ग्लूकोज ड्रिप चढ़वानी पड़ी है। वहीं झाओ ने बताया कि होटल वालों ने उनसे माफी मांगी है और बिल्ले के इलाज पर आने वाले खर्च को देने का ऑफिर भी दिया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story