ग्वालियर

Gwalior : मातम में बदली खुशियां, ननद की डोली तो भाभी की उठी अर्थी

Gwalior : मातम में बदली खुशियां, ननद की डोली तो भाभी की उठी अर्थी
x
ग्वालियर / Gwalior : ननद की शादी के कार्यक्रम में भाभी इतनी व्यस्त हो गई कि उसके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। जिसने भी इस हादसे को देखा उसके मुह से आह निकल आई। अंजानों की आंखों में आशू निकल आये।

ग्वालियर / Gwalior : ननद की शादी के कार्यक्रम में भाभी इतनी व्यस्त हो गई कि उसके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। जिसने भी इस हादसे को देखा उसके मुह से आह निकल आई। अंजानों की आंखों में आशू निकल आये। घर के काम में महिला इतनी व्यस्त हो गई और करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। शादी के ऐन वक्त यह हादसा हुआ और सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम कर लडकी को विदा कर दिया गया। लेकिन शगुन पर मामत भारी पड़ गाया।

करंट की चपेट में आई महिला

बताया जाता है कि शादी की तैयारी चल रही थी। नगर निगम माधवगंज के कर्मचारी अजय पाल की बहन की शादी थी। कोरोना के चलते अजय बहन की शादी घर से कर रहा था। घर के सभी लोग काम में ज्यादा व्यस्त थे। इस दौरान अजय की पत्नी जवाबदार होने से कुछ ज्यादा ही काम मे व्यस्त थी। वह दूसरे घर जाते समय खंभे से गिरे तार की चपेट में आ गई।

अस्पताल में हुई मौत

बताया जाता है कि बुरी तरह झुलस जाने से अजय की पत्नी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने में देर हो गई। डाक्टर ने परीक्षण करने के तुरंत बाद बता दिया कि महिला की मौत हो चुकी है। ऐसे में पूरी परिवार पर मातम छा गया।

मातम में बदली खुशियां

बताया जाता है अजय के घर में बहन की शादी होने से हर तरफ खुशी का माहौल था। लेकिन शायद उपरवाले को कुछ और ही मंजूर था। एक ओर काम में व्यस्त रहने से महिला ने जल्दवाजी में ध्यान नहीं दिया और वह करंट की चपेट में आगई। इस हादसे की जानकारी होने के बाद समूचे मोहल्ले में खुशियों की जगह मातम फैल गया। लोगों के मुह बस यही निकल रहा था कि हे भगवान यह क्या हो गया।

Next Story