
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- MP में शर्मनाक कृत्य...
ग्वालियर
MP में शर्मनाक कृत्य : किसान की पीठ पर सवार होकर पटवारी ने पार किया नाला
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
शिवपुरी। लोकतंत्र में भी कभी-कभी ऐसे वाकये हो जाते हैं जो राजतंत्र की मानसिकता दर्शाते हैं। अफसरशाही आम आदमी को इसका एहसास कराते रहते हैं।
इसका ताजा मामला गुरुवार को शिवपुरी जिले के बामौरकलां में देखने को मिला। बारिश और ओलों से तबाह हुई गेहूं की फसल का सर्वे करने पटवारी प्रदीप जैन बामौरकलां हल्का पहुंचा।
खेतों तक जाने के लिए एक नाले को पार करना था, लेकिन पटवारी को अपने पैंट, जूते और मोजे के गीले होने की चिंता थी। ऐसे में पटवारी एक अन्न्दाता की पीठ पर लद गया और नाले को पार किया। इस मामले में कलेक्टर अनुग्रह पी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Next Story




