
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- MP में भीषण सड़क...

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
मुरैना। मुरैना में ट्रैक्टर और जीप में हुई भीषण टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना गंजरामपुर मोड़ पर हुई। मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार हैं और वे शवयात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गंजरामपुर मोड़ पर लोगों से भरी जीप रेत से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गी। ये सभी लोग ग्वालियर के बड़ेरा गांव के रहने वाले थे और मुरैना के गुरगान गांव जा रहे थे। इन लोगों के रिश्ते में एक लड़की की बीते दिन करंट लगने से मौत हो गई थी। एक की मुरैना अस्पताल, जबकि दो लोगों की मौत ग्वालियर अस्पताल में हुई।
Next Story




