ग्वालियर

MP: ज्योतिरादित्य के लिए 60 विधायक विरोध पर, राहुल से कहा: महाराज को डिप्टी CM बनाओ, नहीं तो

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:33 AM IST
MP: ज्योतिरादित्य के लिए 60 विधायक विरोध पर, राहुल से कहा: महाराज को डिप्टी CM बनाओ, नहीं तो
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

ग्वालियर-चंबल। म.प्र के मुख्यमंत्री की दौड़ में दो नामों के बीच चल रहे युद्ध को कमलनाथ ने जीत लिया। राहुल गांधी के कमलनाथ को प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषित भी कर दिया है। 17 तारीख को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली में सिंधिया समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंच कर , राहुल गांधी से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की है।जानकारी मिली है कि इस मांग को 60 कांग्रेसी विधायकों का समर्थन है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व म.प्र का डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। सिंधिया के दिल्ली स्थित आवास पर ग्वालियर चंबल संभाग के सभी कांग्रेसी विधायकों ने पहुंचकर उनसे मुलाकात की है और अपनी बात राहुल गांधी तक पहुंचाई है। ग्वालियर-चंबल सहित करीब 60 विधायकों की अपनी यह डिमांड आला नेताओं द्वारा राहुल गांधी तक पहुंचाई है। मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी से नवनिर्वाचित कांग्रेस के सभी विधायकों ने राहुल गांधी से कहा है कि यदि वे सिंधिया को अध्यक्ष बनाते हैं तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत फायदा होने वाला है। सिंधिया समर्थन में उतरे विधायकों ने साफ कहा है कि राहुल गांधी जल्द ही सिंधिया के नाम पर फैसला करें। नहीं तो हम स्वतंत्र है हमें जो करना होगा वही करेंगे।

हमारी भावनाऐं जुड़ी है महाराज से विधायकों ने रूदें स्वर में बोला कि हमने आम जनता को बताया है कि सिंधिया जी को सीएम बनाया जाएगा, यदि ऐसा नहीं होता है तो हम आम जनता को क्या मुंह दिखाएंगे।

चंबल में पाई है अपार सफलता

सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर - चंबल में कांग्रेस ने एक तरफा जीत हासिल की है। यहां 34 सीटों में से कांग्रेस ने 27 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। ग्वालियर में 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। मुरैना में 5 में से 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। श्योपुर में 2 सीटों में एक कांग्रेस के नाम रही। भिण्ड में 3 सीटों पर कांग्रेस आई यहां 5 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था।गुना में 2 सीटें , अशोकनगर में तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में गईं। दतिया में तीन में से 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं।

नहीं बनाया डिप्टी सीएम को कर लूंगा आत्महत्या सिंधिया के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कहा है कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अ्ध्यक्ष और डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया तो वह आत्महत्या कर लेगें।

Next Story