
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- MP: जिस दिन सिंधिया और...
MP: जिस दिन सिंधिया और दिग्विजय ने चाहा, भाजपा के 10 विधायक हमारे साथ होंगे

गुना. प्रदेश के श्रममंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि जिस दिन मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहेंगे उस दिन भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के साथ आ जाएंगे। श्रममंत्री ने ये बात गुना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
श्रममंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को गिराने का दावा करने वाले भाजपा नेताओं की हालत खिसियानी बिल्ली जैसी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव व भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अब दिन में भी सपने देखने लगे हैं। शिवराज सरकार ने प्रदेश का खजाना पूरा खाली कर दिया है। यहां तक कि मजदूरों की योजनाओं का पैसा भी पूर्व सीएम ने अपनी छवि चमकाने पर खर्च कर दिया।
वास्तु दोष में मेरा विश्वास नहीं : विधानसभा भवन में वास्तु दोष को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने हंसकर कहा कि वे इस पर विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने के बाद कई अनहोनी घटनाएं हुईं हैं, लेकिन वे इसे किसी वास्तु दोष से जोड़कर नहीं देखते। हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ हुए हादसे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें (विस उपाध्यक्ष को) किसी साजिश की आशंका है तो इसकी जांच होनी चाहिए।




