ग्वालियर

Lok Sabha Elections 2019: गुना में कांग्रेस प्रत्‍याशी सिंधिया के बारे में पत्‍नी ने दिया ऐसा बयान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
Lok Sabha Elections 2019: गुना में कांग्रेस प्रत्‍याशी सिंधिया के बारे में पत्‍नी ने दिया ऐसा बयान
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

गुना। गुना सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने भी पूर्व के चुनाव में गुना शहर से सिंधिया को कम वोट मिलने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ कि महाराज(सांसद सिंधिया) ने पिछले विधानसभा चुनाव में बहुत प्रचार कि या था, लेकिन फिर भी चुनाव हार गए। महाराज गुना शहर से दो चुनाव हारे। गुना के लोग महाराज को पसंद नहीं करते होंगे।

श्रीमति सिंधिया की यह बात सुनते ही महिलाओं ने हाथ उठाकर कहा कि ऐसी बात नहीं है। जिस पर श्रीमती सिंधिया ने कहा कि फिर इधर से क्यों हारते हैं। काम तो हो रहा है। मैंने जो देखा है कि 17 सालों में महाराज कभी पीछे नहीं रहे, लेकि न गुना शहर के एमएलए क्या कर रहे हैं। शहर गंदा दिख रहा है।

उन्‍होंने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग के हजारों लोग उनके पास आते हैं। बीमार लोगों को वे अस्पताल पहुंचाते हैं, लेकिन वे प्रॉमिस कम करते हैं और काम ज्यादा करते हैं। उनमें काम करने की एनर्जी है। इस दौरान प्रियदर्शिनी ने केंद्र की मोदी सरकार और पूर्व की प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

Next Story