ग्वालियर

Jyotiraditya Scindia : भाजपा नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में लगाए ऐसे पोस्टर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
Jyotiraditya Scindia : भाजपा नेता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में लगाए ऐसे पोस्टर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भिंड। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में एक भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के फोटो वाले पोस्टर लगाए। सिंधिया ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया था। पोस्टर में इसी बात का उल्लेख करते हुए स्वागत किया गया है। पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की फोटो भी हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- किसानों का कर्ज पूर्ण रूप से माफ नहीं हुआ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगातार दूसरे दिन मुखर होते हुए पार्टी और संगठन के बाद अब प्रदेश सरकार के कामकाज पर तीखे तेवर दिखाए हैं। किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड प्रवास के दौरान कहा- किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ हुए हैं, जबकि हमने दो लाख तक का कर्ज माफ करने की बात अपने वचन पत्र में कही थी। सिंधिया ने कहा किसानों के दो लाख रुपए राशि तक के कर्ज माफ होना चाहिए। सिंधिया कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी में बोल रहे थे। इससे एक दिन पहले बुधवार को सिंधिया ने ग्वालियर में कांग्रेस को आत्म चिंतन करने की नसीहत दी थी।

इस गोष्ठी में सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह, विधायक रणवीर जाटव, ओपीएस भदौरिया मौजूद थे। ग्वालियर अंचल के नौ दिवसीय प्रवास पर आए सिंधिया गुरुवार को भिंड में थे। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बताया कि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। किसानों के सिर्फ 50 हजार के कर्ज माफ हुए हैं। इसके बाद ही सिंधिया ने कर्जमाफी की बात को आगे बढ़ाते हुए यह बयान दिया।

सरकार को ग्रामीणों के साथ खड़ा रहना चाहिए सिंधिया सबसे पहले अटेर के नावली वृंदावन गांव में बाढ़ पीढ़ित किसानों के बीच पहुंचे। फिर वे भिंड में कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की गोष्ठी में पहुंचे और कहा, समूचे प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया है। अटेर के नावली और वृंदावन गांव में जो स्थिति देखी वास्तव में बहुत भयावह है। सिंधिया ने कहा, मैंने ग्रामीणों से कहा है कि संकट के इस समय में मैं उनके साथ खड़ा हूं। सरकार को भी उनके साथ खड़ा रहना ही होगा। गौरतलब है कि सिंधिया मध्यप्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। अपने दौरे में पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत हैं।

Next Story