
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- Jyotiraditya Scindia :...
Jyotiraditya Scindia : अपने ट्विटर अकाउंट से ज्योतिरादित्य ने 'कांग्रेस नेता' हटाया, अब लिख दिया ये...

भोपाल। Jyotiraditya Scindia कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) ने ट्विटर हैंडल पर अपना स्टेटस (Twitter status) बदल लिया है। उन्होंने पूर्व के सरकारी पदों और कांग्रेस का जिक्र हटाकर खुद को समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी बताया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किए गए इस बदलाव से नेताओं के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। महाराष्ट्र में हुए विधानसभा (Maharashtra Assembly Election) में चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वे लगातार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपनी ही पार्टी की कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) पर सवाल भी उठाते रहे हैं।
पिछले दिनों उन्हें मध्य प्रदेश की प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (MP PCC President) बनाए जाने की मांग भी उठी थी। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election) में जीत के बाद से अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं जनता का सेवक हूं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले अपने ट्विटर पर स्टेटस में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा था, लेकिन अब वहां समाजसेवी और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की टीम में शामिल सबसे अहम सदस्यों में से एक थे, लेकिन वे खुद ही अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए थे।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के दौरान चंबल इलाके में आई बाढ़ के बाद वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिले थे और प्रदेश सरकार से उन्हें जल्द राहत देने की बात कही थी। कमलनाथ सरकार में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री लगातार उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं।




