ग्वालियर

Gwalior : रैली में गये किशोर की एक्सीडेट में मौत, मां ने कहा जबरन ले गए थे बेटे को, दर्ज हो..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:15 PM IST
Gwalior : रैली में गये किशोर की एक्सीडेट में मौत, मां ने कहा जबरन ले गए थे बेटे को, दर्ज हो..
x
ग्वालियर / Gwalior News ; रैली में जाते समय वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक किशोर की मौत हो गई। यह हादसा दो दिन पूर्व घटित हुआ।

Gwalior : रैली में गये किशोर की एक्सीडेट में मौत, मां ने कहा जबरन ले गए थे बेटे को, दर्ज हो..

ग्वालियर / Gwalior News : रैली में जाते समय वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक किशोर की मौत हो गई। यह हादसा दो दिन पूर्व घटित हुआ। अस्पताल में दो दिन तक जीवन और मौत के बीच चले संघर्ष में आखिर आदित्य हार गया और उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत के बाद मां ने कहा कि भाजपा का स्थानीय नेता अशुतोष घुरैया हमारे नादान बेटे तथा उसके साथियो को बहला-फुसला कर ले गया था। वाहन के पलट जाने से यह हादसा हुआ।

यहाँ क्लिक करें : Amazon Best Deals

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश उपाअध्यक्ष मुकेश चैधरी की रैली में लोगों को एकत्र करने की जवाबदारी स्थानीय नेताओं की थी। लोग रैली मे जाना नही चाह हरे थे। ऐसे में भाजपा के स्थानीय नेता आशुतोष घुरैया ने लोगो से बात की लेकिन कोई चलने के लिए तैयार नही हुआ। ऐसे में शीतला मंदिर के पास खेले रहे मोहल्ले के 8-10 किशोरो को बहला फुसला कर अपने साथ चार पहिया वाहन में लेगया था।

Gwalior : रैली में गये किशोर की एक्सीडेट में मौत, मां ने कहा जबरन ले गया था बेटे को, दर्ज हो..
Gwalior News

परिजनों ने बताया कि वाहन के पलट जाने से उसमें सवार 8 बच्चों को चोट आई है तो वही एक आदित्या को गंभीर चोट आई थी। जिसकी दो दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। ऐसे में गुस्साए परिजनो ने युवक के शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया और जबरिया रैली मे ले जाने का केश आशुतोष पर दर्ज करवाया जाय।

वही मृतक आदित्य के परिजनों का कहना है कि उनके बुढापे का सहारा छिन गया है। सरकार और नेता मिलकर उनकी व्यवस्था बनायें। जानकारी के अनुसार आदित्य के पिता आटो चलाते हैं। सडक पर जाम लग जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई है।

Gwalior News :शादी के 13 साल बाद तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी, बेटी को साथ रखने को तैयार नहीं दोनों, जानिए कोर्ट ने क्या कहा…

MP News उज्जैन : रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी कार, दो की मौत, आगे पुलिस कर रही..

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story