ग्वालियर

भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रदेश को बदनाम कर दिया, ननि अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते ईओडब्लू ने दबोचा : GWALIOR NEWS

News Desk
19 March 2021 3:54 PM GMT
भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रदेश को बदनाम कर दिया, ननि अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते ईओडब्लू ने दबोचा : GWALIOR NEWS
x
ग्वालियर। भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश को बदनाम करके रख दिया है। इनकी भ्रष्ट हरकतों के कारण प्रदेश की बदनामी हो रही है। प्रतिदिन लोकायुक्त अथवा ईओडब्लू द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। हर दिन रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं लेकिन ये भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी लज्जा और शर्म को धोकर पी लिया है। ग्वालियर नगर निगम के एक अधिकारी एवं उसके सहायक को ईओडब्लू ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मामले के संबंध में एसपी ईओडब्लू अमित सिंह ने बताया कि प्लाट कारोबारी अनूप कुशवाहा ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा काटे गये कुछ प्लाट पर बने निर्माण को अवैध बताकर क्षेत्रीय अधिकारी मनीष कन्नोजिया तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इस कार्रवाई से बचने के लिये 3 लाख रुपये की मांग की जा रही है। जहां 2 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये लेकर अनूप कुशवाहा नगर निगम अधिकारी मनीष कन्नोजिया से मिलने पहुंचा। जहां शारदा विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मनीष कन्नोजिया को उनके कक्ष में शुक्रवार को जैसे ही रुपये दिये बाहर पहले से तैयार ईओडब्लू की टीम ने क्षेत्रीय अधिकारी मनीष कन्नोजिया को गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्लू ने रिश्वत के मामले में क्षेत्रीय अधिकारी मनीष कन्नोजिया के सहायक टाइम कीपर इंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इससे पूर्व भी ईओडब्लू ने नगर निगम के सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था जो सबसे बड़ा ट्रैप बताया गया था।

Next Story