ग्वालियर

सिंधिया की पत्नी ने जिसका मजाक उड़ाया उसी ने हराया चुनाव, जानिए आखिर कौन हैं महाराज को हारने वाले केपी यादव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
सिंधिया की पत्नी ने जिसका मजाक उड़ाया उसी ने हराया चुनाव, जानिए आखिर कौन हैं महाराज को हारने वाले केपी यादव
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देशभर ने मोदी लहर देखी. भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड सीटों के साथ जीत दर्ज की. 2014 में 282 सीटें पाने वाली बीजेपी तीन सौ का आंकड़ा पार कर गई. एनडीए का आंकड़ा 348 तक जा पहुंचा. 2019 के लोकसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की हार हुई. इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता और राहुल गांधी के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी गुना सीट से हार हुई. उन्हें बीजेपी के कृष्ण पाल यादव ने एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया. जो इस तस्वीर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

बताया जाता है कि डॉक्टर कृष्ण पाल यादव कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के राजदार रहे थे, लेकिन पिछले उपचुनाव में अपनी अनदेखी के बाद कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए.

45 साल के कृष्ण पाल यादव पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं. उनके पिता अशोकनगर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं. केपी यादव कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी रहे हैं. सिंधिया की चुनाव की तैयारियों को वह अच्छी तरह देखते थे.

जानकार बताते हैं कि मुंगावली विधानसभा के उपचुनाव में कृष्ण पाल यादव टिकट के मुख्य दावेदार थे. यहां तक कि सिंधिया ने इनसे तैयारी के लिए भी कह दिया था और वे क्षेत्र में सक्र‍िय भी हो गए थे. लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट दिया गया. इसके बाद वो कांग्रेस से बीजेपी में आ गए.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने जब भाजपा ने के.पी. यादव को उतारा तो यह कहा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 मई को आसानी से जीत हासिल कर लेंगे. क्योंकि के.पी. यादव को कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था.

लेकिन कृष्ण पाल सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पसीने छुड़ा दिए. गुना लोकसभा सीट जहां से विजयराजे सिंधिया 6 बार, माधवराव सिंधिया 4 बार और ज्योतिरादित्य ने 4 बार चुनाव जीता वहां बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह ने जीत दर्ज कर दी.

कृष्ण पाल सिंह को लेकर एक सेल्फी का किस्सा भी काफी मशहूर है. बताया जाता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा कि जो कभी महाराज के साथ सेल्फी लेने की लाइन में रहते थे, उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी चुना है. लेकिन प्रियदर्शिनी का यह मजाक भारी पड़ गया उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया की सेल्फी लेने वाले के पी यादव ने लोकसभा चुनाव में हराया.

Next Story