ग्वालियर

मध्यप्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में SI की मौत, मचा हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:27 AM IST
मध्यप्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में SI की मौत, मचा हड़कंप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

ग्वालियर : ग्वालियर पुरानी छावनी के पास एक एसआई का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एसआई का नाम शिवदत मिश्रा है और उनका शव पुरानी छीवनी थाना क्षेत्र में चौराहे के पास मिला है। उनके शव पर चोट के निशान पाए गए है। वहीं, पुलिस को शव के पास से सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोड भी बरामद किया है। मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिवदत्त ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर एसडी मिश्रा मुरैना जिले के अंबाह थाने में पदस्थ थे। वह मंगलवार को शादी समारोह में ग्वालियर आए थे और बुधवार शाम को वह अंबाह वापस लौट रहे थे। शाम को उनका बेटा उन्हें बस स्टैंड छोड़ने आया था। ऐसे में गुरुवार सुबह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में चौराहे के पास उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को मिश्रा के शव के पास से सल्फास के पाउच और सुसाइड नोट मिला है।

बताया जा रहा है कि शिवदत्त मिश्रा पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर एसडी मिश्रा ने सुसाइड किया है। लेकिन उनके शरीर पर चोट के निशान ने उनके मौत पर सवालिया निशान लगा दिए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story