
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष...
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने साधा सीएम पर निशाना, कहा: कमलनाथ प्रदेश के सबसे ज्यादा असहाय मुख्यमंत्री

जबलपुर। जबलपुर के सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें असहाय बताया है। सिंह ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में कोई भी सीएम इतना असहाय नहीं रहा, जितने कमलनाथ हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ घोषित रूप से मुख्यमंत्री है लेकिन कांग्रेस के और बड़े नेता, वो भी इस प्रयास में हैं कि कमलनाथ ज्यादा समय तक सीएम न रहें। उधर कमलनाथ इस प्रयास हैं कि वे मुख्यमंत्री बने रहें। सरकार गिराने के सवाल में सिंह ने कहा 'हम सरकार नहीं गिराएँगे'।
राकेश सिंह ने कहा कि हम पहले से कहते आ रहे है कि इस सरकार ने प्रदेश में एक ही उद्योग स्थापित किया है और वो है तबादला उद्योग। अब यही बात कांग्रेस के मंत्री और विधायक भी कह रहे हैं। ऐसे में कमलनाथ को खुद ही सीएम पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस आलाकमान ने यह कहना चाहिए कि वो जिसे चाहे प्रदेश का सीएम बनाएं। लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि कमलनाथ कभी ऐसा नहीं कर पाएंगे, अगर वे ऐसा करेंगे तो उनकी ही पार्टी के लोग इस सरकार को चलने नहीं देंगे।
हम सरकार नहीं गिराएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि हम सरकार नहीं गिराएंगे। लेकिन उनके भीतर की जिस अंतर्कलह की हम बात करते हैं वो सामने है। उनके तमाम मंत्री और विधायक ही अब सरकार पर सवाल उठाने लगे हैं।




