ग्वालियर

पिता की 3 शादियों से नाराज बेटी घर छोड़ भोपाल भागी, होटल में हो गया रेप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:29 AM IST
पिता की 3 शादियों से नाराज बेटी घर छोड़ भोपाल भागी, होटल में हो गया रेप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। घर वालों से ख़ास तौर पर अपने पिता से नाराज होकर ग्वालियर से भागकर भोपाल आई युवती के साथ एक होटल में ज्यादती का मामला सामने आया है। युवती की आरोपी से ट्रेन में मुलाकात हुई थी। रात में दोनों होटल में साथ रुके थे। जीआरपी ने दोनों को 20 अगस्त की शाम भोपाल स्टेशन से उस समय पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जब वे ग्वालियर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। 24 घंटे बाद जीआरपी ने दोनों को मंगलवारा पुलिस के सुपुर्द किया। मंगलवारा पुलिस ने युवती की शिकायत पर ज्यादती की एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों का ध्यान नहीं रखते पिता

मंगलवारा पुलिस के मुताबिक ग्वालियर निवासी 19 वर्षीय युवती 12वीं पास है। युवती से ज्यादती करने वाला 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी गोहद, भिंड का रहने वाला है। जीआरपी ने दोनों को 21 अगस्त की शाम मंगलवारा पुलिस को सौंपा था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता तीन तीन शादियां कर चुके हैं। वे मेरा और भाई-बहन का ध्यान नहीं रखते हैं। इस कारण नाराज होकर 19 अगस्त को ग्वालियर से भोपाल आ रही थी।

रास्ते में ट्रेन में लड़का मिला। उसने बताया था कि वह 12वीं पास कर चुका है, कॉलेज में प्रवेश लेने भोपाल जा रहा है। दोनों देर रात दो बजे भोपाल स्टेशन पहुंचे। रात में ही दोनों होटल में ठहर गए। वहां उसके साथ ज्यादती की। थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान का कहना है कि दोनों को जीआरपी ने उनके सुपुर्द किया था। एफआईआर दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।


Next Story