ग्वालियर

दो लोगों के विवाद में तीसरे को लगी गोली, आरोपितों पर प्रकरण

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:34 AM IST
दो लोगों के विवाद में तीसरे को लगी गोली, आरोपितों पर प्रकरण
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुरैना। कोतवाली इलाके की नाला नंबर एक पुलिया पर दो लोग आपस में झगड़ रहे थे। आरोपितों के पास एक रायफल थी, जिसे वे एक दूसरे से छीन रहे थे। इसी बीच गोली चली जो तीसरे व्यक्ति को जा लगी।

जानकारी के अनुसार आरोपित संजय व चंडाल निवासी नाला नंबर एक पर आपस में झगड़ रहे थे और रायफल की खींचतान कर रहे थे। तभी फायर हो गया। बंदूक का एक छर्रा पास से गुजर रहे निहाल पुत्र सुरेश राठौर निवासी राठौर कॉलोनी को जा लगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Story