ग्वालियर

आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया : सूत्र

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया : सूत्र
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्य प्रदेश में सरकार का संकट है. इस संकट के बीच बहुत बड़ी खबर आई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल होंगे. इतना ही नहीं सिंधिया बीजेपी के कोटे से राज्यसभा भी जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा 6 बजकर 40 मिनट की फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश में आज क्या? भोपाल में आज शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. नए सिरे से कमलनाथ सरकार का गठन होगा. इसके अलावा भोपाल में शाम 6 बजे बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी.

अमित शाह के घर हुई बीजेपी नेताओं की बैठक मध्य प्रदेश में बदलते सियासी समीकरण के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली आवास पर देर रात बैठक हुई. अमित शाह के घर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. इस बीच, राज्यपाल लालजी टंडन ने भी अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

यहां बता दें कि मंगलवार को बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. ऐसे में जानकारी है कि शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. माना जा रहा है कि बीजेपी विधानसभा सत्र की शुरुआत में ही कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं. इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं. कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है.

शिवराज सिंह बोले, हमारा सरकार गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है और इस पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। हम पहले ही दिन से कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में हमें कोई दिलचस्पी नहीं है।

दिग्विजय सिंह बोले- जो सही कांग्रेसी है वो कांग्रेस में ही रहेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन हमें कहा गया कि वे बीमार है, इसलिए बात नहीं हो पाई। सिंह ने यह भी कहा कि जो सही कांग्रेसी हैं वो कांग्रेस में ही रहेंगे।

Next Story