एंटरटेनमेंट

जब Madhuri Dixit ने अपने किसिंग सीन से मचा दिया था बाॅलीवुड में तहलका

Manoj Shukla
7 July 2021 10:03 PM GMT
जब Madhuri Dixit ने अपने किसिंग सीन से मचा दिया था बाॅलीवुड में तहलका
x
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने फिल्मी करियर में कई जर्बदस्त फिल्में दी हैं। लेकिन उनके करियर में एक ऐसी भी फिल्म रही। जिसकी जब भी चर्चा होती है तो वह थोड़ा असहज महसूस करती हैं। हम बात कर रहे साल 1988 में आई फिल्म दयावान की।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने फिल्मी करियर में कई जर्बदस्त फिल्में दी हैं। लेकिन उनके करियर में एक ऐसी भी फिल्म रही। जिसकी जब भी चर्चा होती है तो वह थोड़ा असहज महसूस करती हैं। हम बात कर रहे साल 1988 में आई फिल्म दयावान की। जिसमें एक्ट्रेस का एकदम अलग ही रूप देखने को मिला था।

जब Madhuri Dixit ने अपने किसिंग सीन से मचा दिया था बाॅलीवुड में तहलका

फैंस ने भी जब यह फिल्म देखी तो वह भी हैरान रह गए थे। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट नजर आए थे बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना। तो चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। बाॅलीवुड में वैसे तो आजकल की फिल्मों में किसिंग सीन होना आम बात है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब इस तरह के सीन फिल्मों में विरले ही देखने को मिलते थे। क्योंकि इस तरह के सीन देना हर किसी के बस की बात नहीं थी।

दयावान फिल्म में पहली बार विनोद खन्ना एवं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी तो बनी। लेकिन दोबारा फिर यह जोड़ी कभी नहीं बनी। फिल्म में दोनों सितारों के बीच एक जर्बदस्त किसिंग सीन था। जिसकी उस दौर में जमकर चर्चा हुई थी। कहा तो यहां तक जाता है कि इस सीन के चलते माधुरी दीक्षित को जमकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस सीन को फिल्म से हटाने की भी मांग की थी। लेकिन फिल्म से जुड़े लोग ऐसा करने के लिए राजी नही हुए थे।

20 साल बड़े थे विनोद खन्ना

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दयावान फिल्म का यह किसिंग सीन जमकर तहलका मचाया था। कहा जाता है कि लोग इस सीन को रातों में छिप-छिप करके देखा करते थे। उस दौर में यह सबसे हाॅट सीन था। इस सीन के चलते दोनों सितारों को कई तरह के विवादों का भी सामना करना पड़ा था। माधुरी (Madhuri Dixit) से उम्र में 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ इस तरह का सीन लोगों के गले नहीं उतर रहा था। लिहाजा जमकर आलोचनाओं का सामना करने के बाद यह सितारे कभी एकसाथ दोबारा पर्दे पर नजर नहीं आए।

Next Story