एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्यार में तोड़ी धर्म की दीवार, रचाई मुस्लिम लड़कों से शादी

Manoj Shukla
17 July 2021 10:21 PM GMT
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्यार में तोड़ी धर्म की दीवार, रचाई मुस्लिम लड़कों से शादी
x
Bollywood News : नई दिल्ली। बॉलीवुड की रोमेंटिक फिल्में खूब फेमस हैं। इन फिल्मों को लोगों ने भी खूब पसंद किया। इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी जिन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इन फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

Bollywood News : नई दिल्ली। बॉलीवुड की रोमेंटिक फिल्में खूब फेमस हैं। इन फिल्मों को लोगों ने भी खूब पसंद किया। इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी जिन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इन फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिसमें यह दिखाया गया है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है।

प्यार में रंग-भेद, छोटा-बड़ा, जाति-पांत कुछ भी मायने नहीं रखता है। लेकिन यह बातें सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं है बल्कि इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसों ने इसे सच भी कर दिखाया है। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्होंने प्यार में धर्म की दीवार तोड़कर मुस्लिम लड़कों से शादी रचाई।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्यार में तोड़ी धर्म की दीवार, रचाई मुस्लिम लड़कों से शादी

करीना कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम बॉलीवुड में कई एक्टर संग जुड़ा। लेकिन अंत में उन्होंने शादी सैफ अली खान से की। करीना को इस शादी से आज दो बच्चे हैं। करीना अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। लेकिन आपको बताते चले कि करीना ने शादी के लिए न तो धर्म बदला और न ही सात फेरे लिए। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की। बताते चले कि करीना सैफ की दूसरी पत्नी हैं। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह सिख परिवार से ताल्लुक रखती थी।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्यार में तोड़ी धर्म की दीवार, रचाई मुस्लिम लड़कों से शादी

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया (Ayesha Takia) सलमान के साथ वॉटेड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं। इस फिल्म के अलावा भी उन्होंने कई फिल्में बॉलीवुड में की हैं। लेकिन वॉटेड उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। आयशा ने साल 2009 में बिजनेसमैन फरहान आजमी से निकाह किया। उनकी यह शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई। बता दें कि फरहान आजमी समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे हैं। आयशा ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्यार में तोड़ी धर्म की दीवार, रचाई मुस्लिम लड़कों से शादी

शर्मिला टैगोर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की महशूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) को भला कौन नहीं जानता है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की हैं। लेकिन शर्मिला ने मुस्लिम क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की हैं। साल 1969 में शर्मिला धर्म परिवर्तन करके मंसूर की बेगम बन गई।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने प्यार में तोड़ी धर्म की दीवार, रचाई मुस्लिम लड़कों से शादी

उर्मिला मातोड़कर

बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोड़कर (Urmila Matondkar) अब फिल्मों में कम राजनीति के लिए ज्यादा फेमस हैं। उर्मिला ने कश्मीरी मुस्लिम, बिजनेसमैन व मॉडल मोहसीन अख्तर मीर से साल 2015 में शादी की। मोहसीन उर्मिला से उम्र में 9 साल छोटे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।

Next Story