एंटरटेनमेंट

अश्लील फिल्म मामले में राज कुद्रा को नहीं मिली बेल, 27 जुलाई तक बढ़ी पुलिस हिरासत

Manoj Shukla
23 July 2021 3:43 PM GMT
अश्लील फिल्म मामले में राज कुद्रा को नहीं मिली बेल, 27 जुलाई तक बढ़ी पुलिस हिरासत
x
अश्लील फिल्म बनाने के मामले राज कुद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुम्बई पुलिस द्वारा आज उन्हें दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे कोर्ट में पेश किया गया।

मुम्बई। अश्लील फिल्म बनाने के मामले राज कुद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुम्बई पुलिस द्वारा आज उन्हें दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 27 जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया गया है। फिलहाल राज अभी पुलिस हिरासत में ही रहेंगे। तो रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब राज हाईकोर्ट जाएंगे। इस गिरफ्तारी को उन्होंने गैरकानूनी बताया है।

बताते चले कि 19 जुलाई को राज कुन्द्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 23 जुलाई तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया। आज पुलिस द्वारा उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश किया गया। जहां मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।

7 दिन की मांगी थी पुलिस हिरासत

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज कुन्द्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। लगातार वह अपने आरोपों से मुकर रहे हैं। जबकि पुलिस के खिलाफ उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। पुलिस ने आज उन्हें रयान थोर्पे कोर्ट में पेश किया। जहां राज की सात दिन रिमांड मांगी थी।

Next Story