एंटरटेनमेंट

नाव्या नवेली के साथ डेट की अफवाहों पर बोले मिजान जाफरी, कहा- मैं सिर की कसम खाकर...

Manoj Shukla
14 July 2021 10:30 PM GMT
नाव्या नवेली के साथ डेट की अफवाहों पर बोले मिजान जाफरी, कहा- मैं सिर की कसम खाकर...
x
मिजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिजान की फिल्म हंगामा 2 का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

मिजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मिजान की फिल्म हंगामा 2 का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इस दौरान फिल्म का एक गाना ‘चुरा के दिल में मेरा‘ ने खूब धमाल मचाया। गाने में मिजान एवं शिल्पा शेट्टी ने कमाल का डांस किया हैं। लोगों ने मिजान के डांस को देखकर उनकी तुलना रणवीर कपूर से कर डाली।

नाव्या नवेली के साथ डेट की अफवाहों पर बोले मिजान जाफरी, कहा- मैं सिर की कसम खाकर...

फिल्म के अलावा मिजान (Meezaan Jaffrey) के पर्सनल लाइफ में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ समय पहले कुछ ऐसी अफवाहें उड़ी कि मिजान अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। अब इस अफवाह पर मिजान ने अपनी बात रखी हैं। उन्होंने अपने सिर की कसम खाकर साफ किया कि वह अभी सिंगल है और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कृपया इस तरह के अफवाहें न फैलाएं।

मिजान ने कही यह बात

मिजान (Meezaan Jaffrey) ने साफ किया कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं और सिंगल हैं। वह इन दिनों अपना पूरा फोकस अपने करियर में रखना चाहते हैं। यह बातें वह कई बार कह चुके हैं। बावजूद इसके वह कहते कुछ हैं और आर्टिकल कुछ सामने आते हैं। पिछली बार मैंने कुछ और कहा और लिखा कुछ और गया।

आगे वह कहते है कि मेरे द्वारा कही गई बातों पर जमकर हंगामा हुआ। मैं कहता कुछ और हूं और लोग इसका गलत मतलब कुछ और निकालते हैं। इसलिए अब मैं कुछ नहीं बोलूंगा। मैं दूर रहूंगा। बहुत हुआ हंगामा। मिजान कहते है कि यह नाव्या के लिए काफी गलत है। उन्हें लेकर मीडिया में कई तरह की बातें की गई। मिजान ने साफ किया कि दोनों के बीच किसी तरह की असजहता नहीं है।

बताते चले कि मिजान (Meezaan Jaffrey) की जल्द ही फिल्म हंगामा 2 ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। शिल्पा इस फिल्म के जरिए एक लम्बे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

Next Story