एंटरटेनमेंट

ऑक्सीजन सपोर्ट पर एमएस धोनी फिल्म के एक्टर कुमुद मिश्रा, कोविड-19 पाॅजिटिव होने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Manoj Shukla
27 April 2021 10:04 PM GMT
ऑक्सीजन सपोर्ट पर एमएस धोनी फिल्म के एक्टर कुमुद मिश्रा, कोविड-19 पाॅजिटिव होने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
x
सुल्तान, एमएस धोनी, आर्टिकल 15, जाॅली एलएलबी2 जैसी दर्जनों में फिल्मों बेहतरीन अभिनय कर चुके एक्टर कुमुद मिश्रा को बीते दिनों सांसों में दिक्कत होने के चलते रीवा के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले कोविड-19 पाॅजिटिव आई थी।

सुल्तान, एमएस धोनी, आर्टिकल 15, जाॅली एलएलबी2 जैसी दर्जनों में फिल्मों बेहतरीन अभिनय कर चुके एक्टर कुमुद मिश्रा को बीते दिनों सांसों में दिक्कत होने के चलते रीवा के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले कोविड-19 पाॅजिटिव आई थी।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर एमएस धोनी फिल्म के एक्टर कुमुद मिश्रा, कोविड-19 पाॅजिटिव होने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक्टर

दैनिक भास्कर डाॅट काॅम में चल रही खबर की माने तो एक्टर कुमुद मिश्रा की सेहत में सुधार है। फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डाॅक्टर उनकी सेहत का बराबर ख्याल रख रहे हैं। खबरों की माने तो कुमुद मिश्रा का रीवा जन्मस्थल हैं। जहां वह बीते दिनों घर निर्माण कार्य करा रहे थे। इस दौरान सबसे पहले उनकी मां को कोरोना हुआ। मां की देखभाल के दौरान कुमुद मिश्रा भी कोविड की चपेट में आ गए। बीते दिनों सांसों में दिक्कत के चलते उन्हें शहर मुख्यालय स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

बेहतरीन अभिनेता है कुमुद

कुमुद मिश्रा एक बेहतरीन अभिनेता हैं। अभी तक वह बाॅलीवुड में लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें वह हर तरह के किरदारों को जिया हैं। फिर चाहे एक पिता का रोल हो या फिर एक गैंगस्टर का, एक करप्ट पुलिस वाले का। हर किरदार में कुमुद को लोगों ने खूब पसंद किया है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

कुमुद मिश्रा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। वह बाॅलीवुड में बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो कुमुद अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी, सरोज का रिश्ता, अभी तो पार्टी शुरू हुई है जैसे फिल्में शामिल हैं।

तापसी जल्द स्वस्थ्य होने मांगी दुआ

बाॅलीवुड एक्ट्रेस को जैसे ही यह जानकारी हुई कि कुमुद मिश्रा कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में एक्टर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ मांगी थी। इस दौरान तापसी ने लिखा था कि मेरे आॅन स्क्रीन पिता कुमुद मिश्रा जी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। मैं उनके जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ करती हूं।

Crime : भाई के हत्या के आरोप में यह अभिनेत्री गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

फिल्मों में आने से पहले शादीशुदा थे ये एक्टर, Sunny Leone के फैंस को लगा था तगड़ा झटका!

Next Story