एंटरटेनमेंट

Ranveer Kapoor एवं Alia Bhatt की शादी व तलाक को लेकर केआरके ने किया ट्वीट, लिखी यह बात

Manoj Shukla
14 July 2021 12:15 PM GMT
Ranveer Kapoor एवं Alia Bhatt की शादी व तलाक को लेकर केआरके ने किया ट्वीट, लिखी यह बात
x
रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) एवं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक-दूसरे को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर दोनों एकसाथ देखे जाते हैं। इनकी शादी की खबरें लम्बे समय से सुर्खियों में है। लेकिन अभी तक इनकी शादी नहीं हुई हैं।

रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) एवं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक-दूसरे को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर दोनों एकसाथ देखे जाते हैं। इनकी शादी की खबरें लम्बे समय से सुर्खियों में है। लेकिन अभी तक इनकी शादी नहीं हुई हैं। इन दोनों के फैंस को भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में अभिनेता एवं स्वघोषित फिल्म समीक्षक केआरके ने इन सितारों की शादी एवं तलाक को लेकर पूर्वानुमान लगाया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है। जो इन दिनों सुर्खियों में हैं। तो चलिए जानते हैं केआरके ने क्या किया है ट्वीट।

Prediction 08- Ranbir Kapoor and Alia Bhatt will get married max till end of 2022. But Ranbir Kapoor will divorce her within 15 years after marriage!

— KRK (@kamaalrkhan) July 13, 2021

केआरके ने लिखी यह बात

KRK ने अपने ट्वीट में लिखा है कि रणवीर कपूर एवं आलिया भट्ट की साल 2022 के अंत तक शादी हो जाएगी। लेकिन रणवीर कपूर शादी के 15 साल के अंदर ही आलिया को तलाक दे देंगे। केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया में खूब सुर्खियों में हैं। केआरके के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रक्रियाएं भी दे रहे हैं।

बताते चले कि केआरके अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस तरह का ट्वीट किया हो। इससे पहले भी वह बाॅलीवुड के कई सेलीब्रिटियों को लेकर अपना ट्वीट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंगना रनौत को लेकर केआरके ने लिखा था कि वह कभी शादी नहीं करेगी।

तो वहीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर उन्होंने हाल ही में लिखा था कि अगले 10 सालों में निक जोनस उन्हें तलाक दे देंगे। कंगना के अलावा केआरके ने तब्बू के लिए भी इस तरह की बात लिखी थी। तो वहीं आसिम रियाज को लेकर भी वह लिख चुके है कि वह कभी हिमांशी खुराना से शादी नही करेंगे।

Next Story