एंटरटेनमेंट

Khatron Ke Khiladi 11: अभिनव शुक्ला ने की साइंस की बातें, तो लोटपोट हुए रोहित शेट्टी, कहा-तभी सलमान...

Manoj Shukla
11 July 2021 1:11 PM GMT
Khatron Ke Khiladi 11: अभिनव शुक्ला ने की साइंस की बातें, तो लोटपोट हुए रोहित शेट्टी, कहा-तभी सलमान...
x
Khatron Ke Khiladi 11 : जर्बदस्त स्टंट के लिए फेमस शो खतरों का खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही आन एयर होने वाला हैं। शो का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है।

Khatron Ke Khiladi 11 : जर्बदस्त स्टंट के लिए फेमस शो खतरों का खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही आन एयर होने वाला हैं। शो का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है।

जिसमें अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) एक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे वह साइंस की कुछ बातें करते हुए नजर आते हैं। जिसे सुनकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। वह अभिनव की बातें सुनकर बिग बाॅस सलमान की कुछ बातों का जिक्र करते हैं।

रोहित ने सलमान से किया कंपेयर

खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) प्रोमो वीडियो में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) काफी उंचाई पर एक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। फिर वह स्टंट के बारे में रोहित से बात करते हैं। अभिनव कहते है कि सर जो वो प्लैंक है वह कांपता है। मैंने साइंस में पढ़ा था कि जब दो बाॅडी वाइव्रेट करती हैं तो रोजोंस आ जाती हैं। अभिनव की यह बातें सुनकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) समेत सभी लोग हंसने लगते हैं। आगे रोहित शेट्टी जमीन पर लेट जाते हैं और कहते है कि अब मुझे समझ में आया कि सलमान भाई बिग बाॅस शो में ऐसे क्यों लेट जाते हैं।


बता दें कि इस वीडियो को कलर्स टीवी के आफीशियल सोशल हैण्डिल द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें कैप्शन दिया गया है कि इस डर वर्सेस डेयर की रेस में क्या साइंस व लाॅजिक करेंगे अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की मदद।

इस दिन आएगा शो

रिपोर्ट्स की माने तो खतरों का खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) शो 17 जुलाई से रात साढ़े 9 बजे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। शो में बिग बाॅस 14 के कई प्रतिभागी नजर आएंगे। जिसमें अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य के अलावा टीवी के कई फेमस चेहरे नजर आएंगे। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता निया शर्मा बनी थी।

Next Story