एंटरटेनमेंट

Varun Dhawan को सताई बीवी की याद, वीडियो शेयर कर लिखा पत्नी के लिए जा रहा हूं घर…

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
Varun Dhawan को सताई बीवी की याद, वीडियो शेयर कर लिखा पत्नी के लिए जा रहा हूं घर…
x
वरूण धवन (Varun Dhawan) को इन दिनों बीवी की याद जमकर सता रही हैं। वह शूटिंग के बाद सीधे घर के लिए निकल पड़े हैं। यह बात हम नहीं बल्कि खुद

Varun Dhawan को सताई बीवी की याद, वीडियो शेयर कर लिखा पत्नी के लिए जा रहा हूं घर…

वरूण धवन (Varun Dhawan) को इन दिनों बीवी की याद जमकर सता रही हैं। वह शूटिंग के बाद सीधे घर के लिए निकल पड़े हैं। यह बात हम नहीं बल्कि खुद एक्टर ने बयां किया हैं। दरअसल वरूण धवन (Varun Dhawan) का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में वह गाड़ी में बैठे हुए हैं। इस दौरान वह बेहद ही गुमशुम से नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरूण को देखकर लगता है कि वह किसी के यादों में खोए हुए हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है कि वरूण को अब पत्नी की ज्यादा याद सताने लगी हैं।

Varun Dhawan को सताई बीवी की याद, वीडियो शेयर कर लिखा पत्नी के लिए जा रहा हूं घर…

हालांकि वरूण (Varun Dhawan) ने इसका खुलासा स्वयं किया। वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में वरूण ने लिखा है कि पत्नी के लिए घर जा रहा हूं। वरूण का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। ढेर सारे उनके फैंस इस वीडियो में रिएक्शन दे रहे हैं। तो कई फैंस मजे लेते हुए भी नजर आए। एक फैंस ने मजे लेते हुए लिखा कि अब वरूण के सिर नताशा की दीवानगी छाई हुई हैं। वह अब बीवी से दूर ज्यादा समय तक नहीं रह सकते हैं। तो वहीं एक ने लिखा कि बीवी भला किसी से छूटती है क्या। बता दें कि वरूण के इस वीडियो पर ढेर सारे लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि वरूण धवन (Varun Dhawan) एवं नताशा दलाल ने एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद साल 2021 में शादी करने का फैंसला किया। जिसका खुलासा वरूण धवन ने खुद किया। इसके बाद 24 जनवरी को वरूण ने नताशा दलाल के साथ होटल से शादी रचाई। वह नताशा दलाल के साथ शादी को लेकर खूब सुर्खियों में छाए रहे। शादी के बाद वरूण इन दिनों अपने काम पर लौट आए हैं।

वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पहले भी चड़ीगढ़ में हो चुकी हैं। इस दौरान नीतू कपूर कोरोना पाॅजिटिव हो गई थी। तो वहीं वरूण धवन की हाल ही में कूली नम्बर 1 फिल्म रिलीज हुई थी। जो कि एक रीमेक मूवी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान नजर आई थी। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज की गई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने कर दिया था prince charles को किस, फिर ऐसे मचा था बवाल

Rajesh Khanna अपनी को-एक्ट्रेस की शादी की बात सुन हो गए थे खफा, फिर पत्नी डिंपल ने कह दिया था कुछ ऐसा

नोरा फतेही कभी करती थी इस शख्स से बेइंतहा मोहब्बत, मिला था प्यार में धोखा, आज करती है पहचानने से इंकार

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story