एंटरटेनमेंट

रेखा की खूबसूरती को सालों कैमरे में कैद कर मशहूर हुआ यह शख्स कभी सड़कों पर भीख मांगते आया था नजर, फिर सलमान ने…

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
रेखा की खूबसूरती को सालों कैमरे में कैद कर मशहूर हुआ यह शख्स कभी सड़कों पर भीख मांगते आया था नजर, फिर सलमान ने…
x
रेखा की खूबसूरती की दुनिया दीवानी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी खूबसूरती को दुनिया के सामने लाने के पीछे किस शख्स का हाथ था।

रेखा की खूबसूरती को सालों कैमरे में कैद कर मशहूर हुआ यह शख्स कभी सड़कों पर भीख मांगते आया था नजर, फिर सलमान ने…

रेखा की खूबसूरती की दुनिया दीवानी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी खूबसूरती को दुनिया के सामने लाने के पीछे किस शख्स का हाथ था। नहीं तो चलिए आज हम आपको उस शख्स से रूबरू कराते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 70 से लेकर 90 के दशक तक बाॅलीवुड के बेहतरीन फोटोग्राफर में से एक थे जगदीश माली। जो रेखा की खूबसूरत तस्वीरों को कैमरे में कैद कर पहली बार मशहूर हुए थे। कहा जाता है कि उन्होंने रेखा की 10 सालों तक तस्वीरें अपने कैमरे में कैद किया। लेकिन जिंदगी के आखिरी समय में उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह सड़कों पर भीख मांगते हुए पाए गए थे।

रेखा की खूबसूरती को सालों कैमरे में कैद कर महशूर हुआ यह शख्स कभी सड़कों पर भीख मांगते आया था नजर, फिर सलमान ने…

खबरों की माने तो जगदीश माली का स्टडी में कुछ खास मन नहीं लगता था। वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने का ख्वाब देखते थे। वह 80 एवं 90 के दशक में बाॅलीवुड के महशूर फोटोग्राफर थे। वह 80 के दौर में एक फेमस मैगजीन के लिए भी काम किया करते थे। जगदीश माली को रेखा की खूबसूरती का श्रेय दुनिया के सामने लाने को जाता है। उन्होंने तकरीबन 10 सालों तक रेखा की शानदार तस्वीरें खींची। उन्होंने जितनी भी रेखा की तस्वीरें ली उन्हें आज सबसे बेस्ट माना जाता है। रेखा के अलावा कई ऐसी उस दौर की फेमस एक्ट्रेस रही जिनकी तस्वीरों को जगदीश माली ने अपने कैमरे में कैद किया।

जब द कपिल शर्मा शो में ऐश्वर्या राय ने खोली रणवीर कपूर की पोल, शर्म से पानी-पानी हो गए थे एक्टर…

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2013 में जगदीश माली उस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में आए जब उन्हें मुम्बई के एक इलाके में भीखारियों के बीच देखा गया। कहा जाता है कि एक्ट्रेस मिंक बरार जब भिखारियों को कंबल वितरित कर रही थी उसी में जगदीश माली थी फटे कपड़ों में भीख मांग रहे थे। जब एक्ट्रेस मिंक की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने जदगीश को पहचान लिया।

खूबसूरती में ऐश्वर्या को टक्कर देने वाली मिथुन की बहू मालदीव्स में इंज्वाॅय कर रही वेकेशन, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

फिर उन्होंने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ खास रिस्पांस नहीं दिया। खबरों की माने मिंक ने उन्हें खाना खिलाया। फिर जब पूछा कि वह कहां जाना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वह अपने स्टूडियो जाना चाहते हैं। कहा जाता है कि फोटोग्राफर की इस बात से लगता था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं हैं। क्योंकि वह अपना स्टूडियो काफी समय पहले बचे चुके थे।

खबरों की माने तो मिंक ने इसी दौरान सलमान खान को फोन किया। जिस पर सलमान ने एक कार उन्हें घर पहुंचाने के लिए भेजी। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए। कहा जाता है कि उनकी मानसिक स्थिति के साथ ही स्वास्थ्य भी बिल्कुल खराब था। लिहाजा 13 मई 2013 को उन्होंने इस दुनिया के लिए हमेशा अलविदा कह दिया। जगदीश माली बाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अंतरा माली के पिता थे।

अभिषेक बच्चन ने कुछ यूं 14 साल पहले ऐश्वर्या को किया था प्रपोज

नोरा फतेही की हील्स की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी प्राइज की हील्स पहनती है एक्ट्रेस

बेहद खूबसूरत हैं शनाया कपूर, बहन सोनम कपूर को देती है सुन्दरता में जोरदार टक्कर, देखिए डांस

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story