एंटरटेनमेंट

Big Boss 14 : इस कंटेस्टेंट के घर से एविक्ट होते ही फूट-फूटकर रोए सलमान, वीडियो हुआ वायरल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:43 AM GMT
Big Boss 14 : इस कंटेस्टेंट के घर से एविक्ट होते ही फूट-फूटकर रोए सलमान, वीडियो हुआ वायरल
x
Big Boss 14 : टीवी का सबसे विवादित शो बिग बाॅस आए दिन धमाल मचा रहा हैं। शो में हर वीकेंड सलमान किसी न किसी कंटेस्टेंट की क्लास जरूर

Big Boss 14 : इस कंटेस्टेंट के घर से एविक्ट होते ही फूट-फूटकर रोए सलमान, वीडियो हुआ वायरल

Big Boss 14 : टीवी का सबसे विवादित शो बिग बाॅस आए दिन धमाल मचा रहा हैं। शो में हर वीकेंड सलमान किसी न किसी कंटेस्टेंट की क्लास जरूर लगाते हैं। लेकिन इस बार का वीकेंड काफी खास होने वाला हैं। क्योंकि इस वीकेंड सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट घर से एविक्ट होने वाली हैं। शायद यही वजह है कि सलमान फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए।

Big Boss 14 : इस कंटेस्टेंट के घर से एविक्ट होते ही फूट-फूटकर रोए सलमान, वीडियो हुआ वायरल

खबरों की माने तो इस वीकेंड घर से एविक्ट होने के लिए चार लोग नाॅमिनेट है। जिसमें रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन एवं अली गोनी शामिल हैं। शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में घर से एविक्ट हो रहे सदस्य को लेकर सभी कंटेस्टेंट बेहद दुखी हैं। राखी सावंत के आंखों से तो आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। तो वहीं अभिनव शुक्ला रूबीना को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रूबी डोंट क्राईंग। तो वहीं सलमान खान भी अपने इमोशन को रोक नहीं पाए वह भी प्रोमो वीडियो में रोते हुए नजर आए।

कुल मिलाकर यह वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर बिग बाॅस के घर में कौन ऐसा कंटेस्टेंट जो सलमान के इतने करीब है। जिसके शो से एविक्ट होने पर खुद सुपरस्टार इमोशनल हो गए वह नेशनल टेलीविजन पर रोते हुए नजर आए।

बताते चले कि बिग बाॅस मेकर्स द्वारा शो को धमाकेदार बनाने के लिए कई पुराने कंटेस्टेंट को जहां वाइल्ड कार्ड के रूप में दोबारा से इंट्री दिलाई है तो वहीं कई नए चेहरे भी इस शो का हिस्सा बने हैं। बीते दिनों पवित्रा पुनिया एक बार फिर शो इंट्री ली हैं।

डाॅ. नेने से शादी के बाद किराना का सामान खुद लाती थी माधुरी, एक बार ग्राॅसरी स्टोर में…

शो में कई पुराने कंटेस्टेंट मौजूद हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्रोमो वीडियो में इस कंटेस्टेंट के जाने से जितने भी घर में सदस्य मौजूद हैं सभी बेहद दुखी हैं। आ रही खबरों की माने तो शो के नाॅमिनेटेड 4 कंटेस्टेंट में जैस्मीन भसीन आज रात बिग बाॅस के घर से एविक्ट होने वाली हैं।

लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आज रात प्रसारित होने वाले शो को देखने के बाद ही क्लीयर हो सकेगा। फिलहाल बिग बाॅस का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा हैं।

Aditya Narayan का श्वेता अग्रवाल कई सालों तक रिजेक्ट किया था प्रपोजल, फिर मां दीपा नारायण के बाद ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

सनी लियोन जल्द महेश भट्ट की इस वेब सिरीज में आएगी नजर, एक्ट्रेस का एक्शन करेगा यह शख्स

जब अभिषेक से कपिल शर्मा ने कहा ऐश्वर्या मैंम आपकी पत्नी है तो एक्टर ऐसे किया रिएक्ट...

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story