एंटरटेनमेंट

अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बोली मलाइका अरोरा, कहा-जब कोई बड़ी लड़की छोटे लड़के के साथ…

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बोली मलाइका अरोरा, कहा-जब कोई बड़ी लड़की छोटे लड़के के साथ…
x
मलाइका अरोरा इन दिनों अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। बीते दिनों वह अपने इस रिश्ते को लेकर ढेर सारी बातें की। एक इंटरव्यू के

अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बोली मलाइका अरोरा, कहा-जब कोई बड़ी लड़की छोटे लड़के के साथ…

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा इन दिनों अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। बीते दिनों वह अपने इस रिश्ते को लेकर ढेर सारी बातें की। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने बताया जब कोई लड़का अपने उम्र से छोटी लड़की के साथ रिलेशनशिप में होता है तो वह हर जगह छाया रहेगा, लेकिन इसके उलट अगर कोई लड़की अपने से छोटे लड़के साथ रिलेशनशिप में आती है तो उसे बुड्ढी कहकर ताने मारे जाते हैं।

सोच बदलने की है जरूरत

मलाइका कहती है कि कुछ लोगों को लगता है कि लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होने पर रिश्ते में सही तरीके से तालमेल नहीं बैठ पाता है। लेकिन मेरा मानना है कि रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उम्र ज्यादा होना कोई मायने नहीं रखता है। प्यार तो आसान होता है, लेकिन उसे निभाना काफी मुश्किल होता है। कुछ लोगों का मानना है कि लड़की की उम्र ज्यादा होने के कारण रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं, लेकिन इस दुरियां की सबसे बड़ी वजह उम्र नहीं रिश्तों में अण्डस्टैण्डिंग की कमी होना प्रमुख है।

सुहाना खान इस शख्स को कर रही खूब मिस, तस्वीर कर कमेंट सेक्शन किया सीमित

आगे मलाइका कहती है कि कुछ लोेगों का यह भी मानना है कि रिश्ते में अगर लड़की बड़ी है तो यह रिश्ता काफी अच्छे से चलेगा। क्योंकि उम्र में बड़ी लड़की समझदार होती है और वह रिश्ते को चलाना अच्छी तरह से जानती है।

मौत को मात देकर इन अभिनेताओं ने बचाई आपनी जान, जुड़ी है दिल को दहला देने वाली घटना

समझती है पार्टनर की अहमियत

जानकारों की माने तो जो लड़की अपने पार्टनर से उम्र में बड़ी होती है वह पार्टनर की हर अहमियत को समझती है। वह हर चीजें करती है जो पार्टनर के रिश्ते को मजबूत बनाता है। उसने जीवन के तमाम-उतार चढ़ाव देखें होते है, शायद यही वजह है कि आज के परिवेश में अपने बड़ी उम्र की लड़की को लोग अपना पार्टनर बनाना पसंद कर रहे हैं।

इंटीमेट सीन के दौरान बहक गए आई डोंट लव यू फिल्म के स्टार, खोल दी थी पैंट की जिप, फिर...

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story