एंटरटेनमेंट

जब ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर ऐश्वर्या राय एवं मनीषा कोईराला के बीच हुआ था जर्बदस्त झगड़ा, ऐश ने कह दी यह बात..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
जब ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर ऐश्वर्या राय एवं मनीषा कोईराला के बीच हुआ था जर्बदस्त झगड़ा, ऐश ने कह दी यह बात..
x
ऐश्वर्या राय एवं मनीषा कोइराला के बीच हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक्ट्रेसों के बीच यह जुबानी जंग एक ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर शुरू

जब ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर ऐश्वर्या राय एवं मनीषा कोईराला के बीच हुआ था जर्बदस्त झगड़ा, ऐश ने कह दी यह बात..

बाॅलीवुड गलियारें में किसी न किसी के बीच जुबानी जंग अक्सर सुनने को मिल जाती हैं। ऐसी ही एक जुबानी जंग एक समय ऐश्वर्या राय एवं मनीषा कोइराला के बीच हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक्ट्रेसों के बीच यह जुबानी जंग एक ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर शुरू हुई थी। यह ब्वाॅयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि उस समय के फेमस माॅडल राजीव मूलचंदानी थे।

कहा जाता है कि ऐश्वर्या का राजीव के साथ अफेयर था। जो एक माॅडलिंग फोटोशूट के दौरान शुरू हुआ था। तो वहीं दूसरी तरफ राजीव मूलचंदानी मनीषा कोइराला के भी काफी करीब थे। एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने यह कह दिया था कि उन्होने ऐश्वर्या को छोड़कर मुझे चुना हैं। मनीषा की इसी बात से ऐश्वर्या राय काफी गुस्सा हुई थी। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी यह नहीं स्वीकारा कि उनका राजीव के साथ कुछ अफेयर हैं।

तापसी की ’बिगिनी शूट’ पर फिदा हुई दीपिका पादुकोण, कहा मै इसकी…..

उन्होंने राजीव को हमेशा अपना बेस्ट दोस्त ही बताया था। लेकिन जब मनीषा ने इस तरह का बयान दे दिया तो वह गुस्से से आगबबूला हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने राजीव को काल किया और इस बारे में पूछा। ऐश कहती है कि मैंने साफ किया कि मुझे इस लव स्टोरी का हिस्सा मत बनाओ। हम दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। इसके आगे कुछ भी नहीं हैं।

आगे उन्होंने मनीषा को लेकर कहा था कि मनीषा हर दूसरे दिन एक नया ब्वाॅयफ्रेंड बनाती हैं। वह हर दिन दूसरे लड़के को डेट करती हैं। हालांकि इस वाक्ये के बाद ऐश्वर्या ने राजीव से दो महीने बाद दूरी बना ली थी। बता दें कि मनीषा कोइराला 90 के दशक की बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस थी। उन्होंने उस दौर में कई सुपरहिट फिल्में दी थी।

12 साल की उम्र में एक्टर रणवीर सिंह खो दी थी वर्जिनिटी, बनाया था अपनी उम्र से बड़ी लड़की के साथ संबंध

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story