एंटरटेनमेंट

पत्नी हेजल के लिए युवराज ने धमकाया था नोरा फतेही के EX बॉयफ्रेंड को, फिर इसके बाद शुरू हुआ विवाद….

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
पत्नी हेजल के लिए युवराज ने धमकाया था नोरा फतेही के EX बॉयफ्रेंड को, फिर इसके बाद शुरू हुआ विवाद….
x
युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया के फेमस सितारे हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी क्रिकेट की दुनिया की नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ के बारे में

पत्नी हेजल के लिए युवराज ने धमकाया था नोरा फतेही के EX बॉयफ्रेंड को, फिर इसके बाद शुरू हुआ विवाद….

युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया के फेमस सितारे हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी क्रिकेट की दुनिया की नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। युवराज सिंह ने साल 2016 में हेजल कीच से शादी किए हैं। युवराज की हेजल से मुलाकात एक काॅमन फ्रेंड््स के जरिए हुई थी। दोनों एक बर्थडे पार्टी में मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवराज सिंह ने पहली ही मुलाकात में हेजल का हाव-भाव देखकर उन्हें दिल दे बैठे थे। वह उन्हें चाहने लगे थे।

लेकिन हेजल उन्हें भाव नहीं दे रही थी। खबरों की माने तो युवराज सिंह ने एक दिन हेजल को काॅफी पर आने का आॅफर दिया। हेजल ने हां तो कर दिया, लेकिन वह आई नहीं। जिससे युवराज सिंह काफी गुस्सा हुए थे। जिसके चलते उन्होंने अपने मोबाइल फोन से हेजल का नम्बर भी डिलीट कर दिया था। एक दिन जब उन्होंने फेसबुक खोला था तो देखा कि दोनों की फ्रेंड््स लिस्ट में एक काॅमन मैन नजर आ रहा है। वह थे अंगद बेदी। अंगद बेदी कभी नोरा फतेही के ब्वाॅयफ्रेंड हुआ करते थे।

क्रिकेटर सचिन ने ऐसा वीडियो शेयर किया कि प्रशंसक भी इसका उठा रहे है मजा

वह नोरा को लेकर एक समय जमकर सुर्खियों में रहा करते थे। कहा जाता है कि नोरा को अंदग ने धोखा देकर नेहा धूपिया से बाद में शादी रचा ली थी। जब युवराज ने अंगद को हेजल की फ्रेड्स लिस्ट में देखा तो वह जमकर गुस्सा हुए। उन्होंने अंगद बेदी को धमकी तक दे डाली कि वह हेजल से दूर रहे। वह हेजल को एक दिन अपनी दुल्हनिया बनाएंगे। इसके बाद फिर युवराज एवं हेजल का मुलाकातों का दौर शुरू हुआ।

बॉलीवुड में मचा हडकंप, प्रेग्नेंट हुई दीपिका पादुकोण ? जानिए पूरी…

एक दिन युवराज ने मौका देखते ही हेजल को शादी का आॅफर दे डाला। लेकिन जवाब में हेजल ने कहा कि तुम दिखते तो ठीक-ठाक हो, चलो देखती हूं। खबरों की माने तो हेजल ने लगभग साढ़े 3 साल युवराज का प्रपोजल एक्सेप्ट करने में लगा दिए। साल 2016 में हेजल एवं युवराज ने शादी कर ली। इनकी शादी को अब 4 साल बीत चुके हैं। बता दें कि हेजल बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं।

आमिर खान की बेटी इरा खान ने बिकनी लुक बरपाया कहर, कैप्शन में लिखा...

महेश भट्ट के साथ संबंध बनाना चाहती थी यह एक्ट्रेस, मना करने पर बिना कपड़ों के..

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story