एंटरटेनमेंट

ऐश्वर्या को लेकर सोनम कपूर ही नहीं बल्कि करीना ने भी दिया था यह विवादित बयान, फिर ऐसे मचा था बवाल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
ऐश्वर्या को लेकर सोनम कपूर ही नहीं बल्कि करीना ने भी दिया था यह विवादित बयान, फिर ऐसे मचा था बवाल
x
सोनम कपूर बाॅलीवुड की फैशन आॅइकान एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने शानदार अभिनय के चलते काफी कम समय में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है।

ऐश्वर्या को लेकर सोनम कपूर ही नहीं बल्कि करीना ने भी दिया था यह विवादित बयान, फिर ऐसे मचा था बवाल

सोनम कपूर बाॅलीवुड की फैशन आॅइकान एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने शानदार अभिनय के चलते काफी कम समय में एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। सोनम कपूर बाॅलीवुड स्टार अनिल कपूर की लाडली बेटी हैं। सोनम अपने फिल्मों के साथ ही अपने स्टाइल एवं लुक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह इन सबके अलावा अपने बयानों से भी जमकर सुर्खियां बटोरती हैं।

वह अपने बयानों के लिए कई बार विवादों से भी घिर चुकी हैं। सोनम ने ऐसा ही एक बयान एक बार ऐश्वर्या राय को लेकर दे दिया था। जिससे ऐश्वर्या काफी गुस्सा हुई थी। वैसे आपको बता दें कि सोनम अकेले ऐसी स्टार नहीं है जो अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हो। इससे पहले करीना कपूर भी ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान दे चुकी हैं।

कपिल के शो में अर्जुन और सलमान दोनों को बुलाया गया, फिर सलमान ने ऐसे कर दिया गेस्ट लिस्ट से अर्जुन का नाम गायब…

एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने ऐश्वर्या को लेकर कहा था कि वह मेरी अंटी हैं। खबरों की माने तो सोनम की जुबान से अंटी शब्द सुनकर ऐश काफी गुस्सा हुई थी। जिस पर सोनम ने सफाई देते हुए कहा था कि ऐश्वर्या मेरी पापा की हिरोइन रह चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में मेरे पापा के साथ काम किया। लिहाजा वह मेरी अंटी जैसी हैं। इसी तरह करीना कपूर ने भी एक बार ऐश्वर्या को लेकर विवादित बयान दे दिया था।

अक्षय कुमार की हिरोइन ने ऐयरपोर्ट पर कर डाली बड़ी चूक, यूजर ने ऐसे लगाई क्लास

खबरों की माने तो करीना ने कहा था कि ऐश्वर्या से मेरी तुलना करना गलत हैं। हम दोनों अलग-अलग जमाने की एक्ट्रेस हैं। इसलिए मेरी ऐश से तुलना करना काफी गलत होगा। बता दें कि ऐश्वर्या ऐसी एक्ट्रेस जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती के दुनियाभर में करोड़ों लोग दीवाने हैं।

ऐश जितनी खूबसूरत हैं वह अभिनय भी उतनी ही शानदार करती हैं। तभी तो तमाम कन्ट्रोवर्सी होने के बावजूद भी उन्हें बाॅलीवुड में स्थापित होने से कोई नहीं रोक पाया। फिलहाल ऐश्वर्या अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। वह इन दिनों अपने फैमिली लाइफ में सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

हिना खान ने ब्लू बिकनी में समंदर किनारे बरपाया कहर, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

12 साल की उम्र में एक्टर रणवीर सिंह खो दी थी वर्जिनिटी, बनाया था अपनी उम्र से बड़ी लड़की के साथ संबंध

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story