एंटरटेनमेंट

कभी एक्ट्रेस रिमी सेन के पीछे पागल थे बॉलीवुड के बड़े स्टार, फिर उडी मौत की खबर…

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
कभी एक्ट्रेस रिमी सेन के पीछे पागल थे बॉलीवुड के बड़े स्टार, फिर उडी मौत की खबर…
x
एक्ट्रेस रिमी सेन एक समय बाॅलीवुड की सबसे पाॅपुलर एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। रिमी को लेकर कहा

कभी एक्ट्रेस रिमी सेन के पीछे पागल थे बॉलीवुड के बड़े स्टार, फिर उडी मौत की खबर…

एक्ट्रेस रिमी सेन एक समय बाॅलीवुड की सबसे पाॅपुलर एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। रिमी को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने अपनी डेब्यु फिल्म से ही धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यु अवार्ड मिला था। आज रिमी सेन कहा है किसी को पता नहीं हैं। लेकिन जब गूगल में रिमी सेन को सर्च किया जाता है तो उनकी मौत खबरें सामने आती हैं लेकिन हम आपको बता दें कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

रिमी ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म हंगामा से किया। पहली ही फिल्म रिमी की सुपरहिट हिट हुई है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यु फीमेल एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद रिमी का फिल्मी करियर चल पड़ा। उन्होंने के एक बाद एक हिट फिल्में बाॅलीवुड में की। वह अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई।

रिमी सेन ने फिर हेरा फेरी, गोलमाल, धूम, दीवाने हुए पागल जैसी कई फिल्मों में नजर आई। इन फिल्मों में हीरो उन पर पागल रहते थे। सब उनसे शादी करने पीछे भागते हुए नजर आते थे। लेकिन रिमी सेन आज 39 साल की हो चुकी हैं। बावजूद इसके वह कुंवारी हैं। रिमी को लेकर कहा जाता है कि वह बिग बाॅस शो में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं।

इसके बाद उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से डूबता हुआ नजर आया। रिमी एक समय राजनीति में सक्रिय हो गई थी। उन्होंने भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन कुछ समय बाद वह राजनीति में रूचि नहीं दिखाई। रिमी आजकल कहा है इसकी जानकारी नहीं हैं। रिमी को एक समय गूगल में सर्च करने पर मौत का सजेशन आता था। लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story