एंटरटेनमेंट

कृति खरबंदा का इस एक्टर संग चल अफेयर, रोमेंटिक तस्वीर आई सामने तो फैंस ने कहा-लव बर्ड कब…

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
कृति खरबंदा का इस एक्टर संग चल अफेयर, रोमेंटिक तस्वीर आई सामने तो फैंस ने कहा-लव बर्ड कब…
x
कृति खरबंदा इन दिनों अपने ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। कृति खरबंदा बाॅलीवुड की फेमस सितारों में शुमार हो चुकी हैं। हाल ही उनकी

कृति खरबंदा का इस एक्टर संग चल अफेयर, रोमेंटिक तस्वीर आई सामने तो फैंस ने कहा-लव बर्ड कब…

एक के बाद एक शानदार फिल्मों में नजर आने वाली कृति खरबंदा इन दिनों अपने ब्वाॅयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। कृति खरबंदा बाॅलीवुड की फेमस सितारों में शुमार हो चुकी हैं। हाल ही उनकी तैश फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके हीरो पुलकित सम्राट थे। कृति इन दिनों पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं। पुलकित एवं कृति पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

फिलहाल यह दोनों रिलेशनशिप में है और मुम्बई में रह रहे हैं। हाल ही में दोनों सितारों की एक तस्वीर जमकर सुर्खियों में रही। जब दोनों सितारे साथ में नजर आए तो फैंस ने कुछ यूं रिएक्शन देते हुए सवाल करने से पीछे नहीं रहे। फैंस ने पूछा कि ये लव बर्ड कब शादी करेंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस कृति खरबंदा शादी के अभी मूड़ में नहीं हैं। वह अपने करियर में खासा ध्यान दे रही हैं। जिसकी उन्होंने खुद पुष्टि की हैं।

शाहरुख की बेटी सुहाना ने पतली कमर के साथ वायरल की ऐसी फोटो कि देखते ही मचा बवाल…

करती है लकी फील

कृति खरबंदा हाल ही मलेरिया से रिकव्हर हुई हैं। वह बीते दिनों पुलकित के साथ ट्रिप पर गई थी। पुलकित को पाकर कृति काफी खुश है और वह खुद को लकी फील करती हैं। हाल ही में मुम्बई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह पुलकित जैसे शख्स को पाकर बेहद खुश हैं। उन्हें पुलकित जैसा ब्वाॅयफ्रेंड मिला, जो हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता है। कृति बताती है कि वह खुद भी यही करने की कोशिश करती हैं। पुलकित को लेकर वह कहती है कि वह खुद एक सच्चा इंसान है।

SARA ALI KHAN फैंस को दे रही ज्ञान, आप भी ग्रहण करिए…

नहीं करना चाहती शादी

कृति खरबंदा शादी को लेकर कहती है कि वह फिलहाल शादी के मूड़ में नहीं हैं। वह अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही है। वह कहती है कि एक-दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं। लेकिन शादी के बारे अभी हमने कुछ नहीं सोचा हैं। तो वहीं कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल हाउसफुल 4 फिल्म में नजर आई थी। इस साल उनकी तैश फिल्म रिलीज हो चुकी है। कृति अपने करियर में कई शानदार फिल्में दे चुकी है। जिसमें चेहरा, वीरे द वेडिंग, शादी में जरूर आना जैसी फिल्में शामिल हैं।

12 साल की उम्र में एक्टर रणवीर सिंह खो दी थी वर्जिनिटी, बनाया था अपनी उम्र से बड़ी लड़की के साथ संबंध

सारा अगर करीना को कह दें यह बात तो सदमें आ सकती है करीना, एक्ट्रेस खोला राज

जब रेखा ने कह दी कपिल को यह बात, सख्ते में आ गए थे काॅमेडियन

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story