एंटरटेनमेंट

शाहिद की एक्ट्रेस कियारा को हुआ पाकिस्तानी लड़के से प्यार, डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात फिर…

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
शाहिद की एक्ट्रेस कियारा को हुआ पाकिस्तानी लड़के से प्यार, डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात फिर…
x
शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल कियारा आडवाणी की

शाहिद की एक्ट्रेस कियारा को हुआ पाकिस्तानी लड़के से प्यार, डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात फिर…

शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म इन्दु की जवानी का बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ। इस टीजर को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। फिल्म का टीजर कियारा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से भी शेयर किया था। फिल्म में एक गाना है। जिसे मीका सिंह ने गाया हैं। यह गाना जमकर सुर्खियों में रहा। गाने के बोल है सावन में लग गई आग…।

इस गाने में कियारा के डांस को लोगों ने जमकर पसंद किया। कियारा की यह फिल्म काॅमेडी से भरपूर हैं। फिल्म की कहानी डेटिंग से जुड़ी हैं। जिसमें दिखाया गया है कि डेटिंग ऐप के जरिए कभी-कभी कैसे मुसीबत घर आ जाती हैं। फिल्म को अबीर सेनगुप्ता ने निर्देशित किया है। ट्रेलर की माने तो कियारा को एक पाकिस्तानी लड़के से प्यार हो जाता है।

नहीं रहे ये टीवी के अभिनेता, मौत का कारण जानकर हो जायेगे हैरान

दरअसल होता ऐसा है कि कियारा फिल्म में डेटिंग के लिए एक अच्छा लड़के की तलाश में रहती हैं। जब उन्हें लड़का नहीं मिलता है तो वह डेटिंग एप का सहारा लेती है। इस दौरान उन्हें तो ढेर सारे मिलते है, लेकिन उन्हें शादी से ज्यादा दूसरी चीजों में ज्यादा इंट्रेस्ट होता है। जिसके कारण इन्दु उन्हें पसंद नहीं करती है। काफी मशक्कत के बाद एक लड़का तो उन्हें मिलता हैं।

सनी लियोनी के इस खास ड्रेस में फिदा हैं फैंस, आप भी देखकर रह जायेंगे हैंरान…

उन्हें उस लड़के के अंदर की सभी चीजें पसंद आती हैं लेकिन समस्या तक खड़ी हो जाती है जब वह लड़का पाकिस्तानी निकलता है। तो वहीं कियारा अन्य फिल्मों की बात करें तो बीते दिनों उनकी लक्ष्मी फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई हैं। इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। कियारा आगे भी फिल्मों में जल्द ही नजर आने वाली हैं। खबर है कि वह वरूण धवन के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में इस समय बिजी हैं।

सलमान खान ने किया सोनम के दुपट्टे से कुछ ऐसा कि खुद सोनम रह गई दंग

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story