एंटरटेनमेंट

ऐसे शुरू हुई थी राज बब्बर एवं रेखा की लव स्टोरी, एक धमकी से टूट गया था दोनों का रिश्ता

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
ऐसे शुरू हुई थी राज बब्बर एवं रेखा की लव स्टोरी, एक धमकी से टूट गया था दोनों का रिश्ता
x
रेखा का अफेयर कई स्टारों के साथ चला। लेकिन वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में अमिताभ बच्चन को लेकर रही। कहा जाता है कि अमिताभ से मिले धोखे के

ऐसे शुरू हुई थी राज बब्बर एवं रेखा की लव स्टोरी, एक धमकी से टूट गया था दोनों का रिश्ता

बाॅलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का अफेयर कई स्टारों के साथ चला। लेकिन वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में अमिताभ बच्चन को लेकर रही। कहा जाता है कि अमिताभ से मिले धोखे के बाद रेखा टूट गई थी। वह पूरी तरह से अकेली हो गई थी। इस दौरान वह विनोद मेहरा के करीब हो गई थी। उन्होंने विनोद मेहरा से शादी भी कर ली थी। लेकिन विनोद मेहरा को रेखा पसंद नहीं आई थी।

खबरों की माने तो विनोद जब रेखा से शादी करके उन्हें घर मां से आर्शिवाद लेने पहुंचे तो उनकी मां ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इसी वजह से रेखा फिर विनोद मेहरा से भी दूर हो गई। दो बार टूट चुके दिल से रेखा पूरी तरह से बिखर चुकी थी। इसी दौरान वह राज बब्बर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह राज बब्बर के करीब आ गई। खबरों की माने तो उस समय राज बब्बर भी सिंगल थे।

करीना कपूर खान और विद्या बालन की हुई भयंकर लड़ाई, करीना ने विद्या को कहा मोटी फिर विद्या ने मचा दिया हड़कंप…

राज बब्बर अपनी पहली पत्नी को छोड़कर स्मिता पाटिल से शादी कर लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो स्मिता की मौत एक बच्चे को जन्म देने के दौरान हो गई थी। स्मिता की मौत से राज बब्बर को जमकर सदमा लगा था। वह पूरी तरह से टूट चुके थे। वह खोए-खोए से रहते थे। इस दरम्यान उनकी एवं रेखा की एक फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इस दौरान दोनों सिंगल थे।

सलमान खान फिल्म की राधे ओटीटी पर नहीं बल्कि इस तारीख को सिनेमा हाल में होगी रिलीज

जिसके कारण दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। खबरों की माने तो पत्नी स्मिता की मौत के बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी के पास लौट जाना चाहते थे। लेकिन वह रेखा के प्यार पड़ गए थे। रेखा उन्हें किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों एक बार फिर सड़क में झगड़ा हो गया।

रेखा ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी कि वह ऐसा नहीं करेंगे। बाद में वह रोते हुए नंगे पैर सड़क में भागते हुए अपनी घर चली गई। यही से दोनों के रिश्ते में कड़वाट आ गई थी। और दोनों एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए। खबरों की माने तो रेखा ने राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कभी कबूला नहीं।

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

सलमान घर के तीन सदस्यों कोरोना होने की फैली खबर, जानिए क्या है पूरा सच

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story